
Pakistan Take Action On Terrorist Hafiz Saeed Due To FATF, Sentenced 15 Years In Terror Funding Case
लाहौर। आतंकवाद को लेकर हमेशा दोहरा चरित्र दुनिया के सामने पेश करने वाले पाकिस्तान ने अब फाइनैंशियल ऐक्शन टास्क फोर्स ( FATF ) की कार्रवाई से बचने के लिए एक बार फिर से नया पैंतरा चलना शुरू कर दिया है।
कुछ दिनों बाद FATF की बैठक होने वाली है, उससे पहले पाकिस्तान एक-एक करके अपने पालतु आतंकियों को सलाखों के पीछे डाल रहा है, ताकि ब्लैक लिस्ट होने से बच जाए। इसी कड़ी में अब पाकिस्तान ने मुंबई हमले के साजिशकर्ता और प्रतिबंधित आतंकी संगठन जमात-उद-दावा ( Jamat-ud Dawah, JuD ) के प्रमुख हाफिज सईद ( Hafiz Saeed ) को सजा सुनाई है।
पाकिस्तान की एक आतंकवाद निरोधी कोर्ट (ATC) ने मंगलवार को आतंकी हाफिज सईद और उनके दो सहयोगियों को टेरर फंडिंग ( Terror Financing Case ) के मामले में 15-15 साल से अधिक कैद की सजा सुनाई है। लाहौर स्थित ATC ने हाफिज सईद के जीजा अब्दुल रहमान मक्की ( Abdul Rehman Makki ) को भी छह महीने कैद की सजा सुनाई है। इसके अलावा जमात-उद-दावा के प्रवक्ता याहया मुजाहिद ( Yahya Mujahid ) को भी सजा सुनाई है।
अदालत के एक अधिकारी ने मीडिया को बताया कि आतंकवाद निरोधी अदालत के जज अरशद हुसैन भुट्टा ( Arshad Hussain Bhutta ) ने याहिया मुजाहिद और जफर इकबाल को साढ़े 15-15 साल कैद और अब्दुल रहमान मक्की को पंजाब पुलिस के काउंटर टेररिज्म डिपार्टमेंट की ओर से दर्ज किए गए एक मामले में छह महीने की कैद की सजा सुनाई है। इससे पहले कोर्ट ने मुजाहिद को टेरर फंडिंग के तीन अलग-अलग मामलों में 47 साल कैद की सजा सुना चुकी है।
मसूद अजहर को गिरफ्तार करने का आदेश
आपको बता दें कि बीते दिनों पाकिस्तान की आतंकवाद रोधी अदालत ( Anti Terrorism Court ) ने पंजाब पुलिस को आदेश दिया था कि संयुक्त राष्ट्र से वैश्विक आतंकवादी के रूप में घोषित जैश-ए-मोहम्मद ( Jaish E Mohhamad ) के सरगना मसूद अजहर ( Masood Azhar ) को आतंकी वित्त पोषण से जुड़े मामले में 18 जनवरी तक गिरफ्तार किया जाए।
आतंकवाद रोधी अदालत एटीसी गुजरांवाला ने मसूद अजहर के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया है। एक अधिकारी ने पिछले शनिवार को बताया था कि ATC गुजरांवाला न्यायाधीश नताशा नसीम सुप्रा ने शुक्रवार को हुई सुनवाई के दौरान सीटीडी को जैश-ए-मोहम्मद के सरगना मसूद अजहर को 18 जनवरी तक गिरफ्तार करने और अदालत में पेश करने का निर्देश दिया है।
इससे कुछ दिन पहले मुंबई हमले के मास्टरमाइंड जकीरउर रहमान लखवी को तीन अलग-अलग मामलों में कोर्ट ने 5-5 साल यानी कुल 15 साल की सजा सुनाई थी। साथ ही एक लाख का जुर्माना भी लगाया था। पंजाब के आतंकवाद निरोधक विभाग (CTD) की खुफिया सूचना पर आतंकियों को धन मुहैया कराने के मामले में लखवी को गिरफ्तार किया गया था।
Updated on:
13 Jan 2021 07:52 pm
Published on:
13 Jan 2021 07:30 pm
बड़ी खबरें
View Allपाकिस्तान
विदेश
ट्रेंडिंग
