6 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

लड़की ने सेक्‍स पर लिखा लेख, पाकिस्तान में मच गया बवाल

टोरंटो आने से पहले मुझे पाकिस्तान में काफी दबाया गया, जिसकी वजह से मैं सेक्स के बारे में ज्यादा ही सोचने लग गई थी। जिसकी वजह से ही मैं उस समय ही दर्जनों लोगों के साथ सेक्शुअल रिलेशन बना चुकी थी।

2 min read
Google source verification

image

balram singh

May 04, 2016

sex worker

एक पाकिस्तानी लड़की ने सेक्स और पाकिस्तान को लेकर लेख लिखा है, जिससे सोशल मीडिया में बवाल मच गया है। लिखने वाली लड़की का नाम जेहरा हैदर है और वह कनाड़ा में रहती है। उसने एक अंग्रेजी वेबसाइट के लिए यह लेख लिखा है। इसका शीर्षक 'पाकिस्‍तान में शादी से पहले सेक्‍स से मैंने क्‍या सीखा?' है।

उनके लेख को पढ़कर पाकिस्तान में कुछ लोग जहां इसे उनकी हिम्मत करार देते हैं तो अधिकतर ने ट्विटर पर जाहिरा के लिए गालियां दी है।

जेहरा ने लिखा कि पाकिस्तान एक इस्लामिक और कट्टरपंथी देश है, जहां के लोग पोर्न देखने के मामले में दुनिया में सबसे आगे हैं। अगर कोई मिडल क्लास फैमिली की लड़की शादी से पहले सेक्स करते हुए पकड़ी जाए तो लड़की को पत्थरों से मारना और कोड़े मारना, हाथ काटना जैसी सजा दे दी जाती है। कोई लड़की किसी पर रेप का आरोप नहीं लगा सकती। अगर किसी ने हिम्मत करके ऐसा किया भी तो उसे ही जेल में डाल दिया जाता है। हालांकि, इस तरह की सजाएं अब कम हो चुकी हैं, लेकिन लोगों की मेंटेलिटी अब भी वैसी ही है।

जेहरा का लेख

टोरंटो आने से पहले मुझे पाकिस्तान में काफी दबाया गया, जिसकी वजह से मैं सेक्स के बारे में ज्यादा ही सोचने लग गई थी। जिसकी वजह से ही मैं उस समय ही दर्जनों लोगों के साथ सेक्शुअल रिलेशन बना चुकी थी। मैंने अपने पार्टनर के घर में, उसके पापा के ऑफिस में और सुनसान जगह पर खड़ी कार में व कई बार होटल में सेक्स किया।

एक बार तो मैं अपने ब्वॉयफ्रेंड के साथ पकड़ी गई थी। जिसकी वजह से घरवालों ने मेरी किसी भी लड़के से बात करने पर रोक लगा दी थी। टोरंटो आने के बाद मुझे खुला माहौल मिला। यहां आने के बाद मुझे महसूस हुआ कि मुझे अपने किसी भी फैसले के लिए शर्मिंदा नहीं होना चाहिए। फिर चाहे वो ब्वायफ्रेंड चुनना, सेक्स करना हो या कहीं भी घूमना हो।

उनका यह लेख पढ़कर कुछ लोगों ने उन्हें कंदील बलोच के बाद जहिरा हैदर सनी लियोन का घटिया देसी वर्जन बताया है तो कुछ ने उन्हें पाकिस्तान न आने की सलाह दी है।

(demo pic)