
लाहौर। जम्मू-कश्मीर से आर्टिकल 370 हटाने के भारत के फैसले पर भले ही पाकिस्तान बौखलाकर कार्रवाई कर रहा है। लेकिन, इमरान खान के नेतृत्व पर उसके ही देश हमला कर रहे हैं। पाकिस्तान मुस्लिम लीग-नवाज (PML-N) के अध्यक्ष शहबाद शरीफ ने इस मुद्दे पर इमरान खान को घेरते हुए बड़ा आरोप लगाया है। शहबाज ने इमरान खान पर हमलावर होते हुए कश्मीर बेचने की बात कह डाली।
सरकार छिपा रही अपनी नाकामी
शहबाज शरीफ ने मरियम नवाज की गिरफ्तारी को लेकर इमरान पर निशाना साधते हुए कहा कि सरकार अपनी नाकामी छिपाने के लिए यह सब कर रही है। भतीजी मरियम की गिरफ्तारी का विरोध करते हुए शहबाज शरीफ ने कहा इमरान सरकार ने कश्मीर पर अपनी विफल नीति को छिपाने के लिए उनकी भतीजी मरियम नवाज को गिरफ्तार कराया है।
कश्मीर पर सरकार की विफल नीति
इस मुद्दे पर संसद में बोलते हुए शहबाज शरीफ ने कहा,'हमजा शहबाज और मरियम नवाज की गिरफ्तारी से एक बार फिर साबित होता है कि PTI (इमरान खान) सरकार राष्ट्रीय जवाबदेही ब्यूरो (NAB) के साथ उलझी हुई है। शरीफ ने कहा, 'मरयम की गिरफ्तारी कश्मीर पर सरकार की विफल नीति से ध्यान भटकाने एक प्रयास है। डूबती अर्थव्यवस्था और दुर्घटनाग्रस्त शेयर बाजार से ध्यान भटकाना एक रणनीति है।' शहबाज ने कहा कि इमरान सरकार क्रूर रणनीति अपना रही है।
इमरान खान से गलती हुई
शहबाज ने इमरान का विरोध कहते हुए कहा, 'इमरान खान से गलती हुई है। अब उन्हें लगता है कि वह इस तरह रणनीतियों के आड़ में हम पर दबाव बना सकते हैं। आपको बता दें कि नवाज शरीफ और शहबाज शरीफ के सामने ही मरियम को गिरफ्तार किया गया था। इसके बाद यह टिप्पणी आई है।
विश्व से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter पर ..
Updated on:
10 Aug 2019 05:38 pm
Published on:
10 Aug 2019 05:35 pm
बड़ी खबरें
View Allपाकिस्तान
विदेश
ट्रेंडिंग
