
इस बार महिला शक्ति का दबदबा, जिला परिषद में 20 महिलाएं
पाली। पंचायत राज चुनावों में महिला शक्ति का वर्चस्व बढ़ गया है। मतदाताओं पुरुषों के मुकाबले महिलाओं पर ज्यादा भरोसा किया है। जिला परिषद के कुल 33 वार्ड में से 20 पर महिलाएं चुनाव जीतकर आई हैं। जिला प्रमुख समेत 20 महिलाएं ग्रामीण क्षेत्र की आवाज बनेंगी।
जिला परिषद 2020 के चुनाव महिला सश्क्तिकरण के रूप में याद किए जाएंगे। परिषद में महिलाओं की तादाद बढऩा शुभ संकेत माना जा रहा है। जिला परिषद ही नहीं, कई पंचायत समितियों में भी महिलाओं सदस्यों की संख्या अधिक है। जिला परिषद के चुनाव में इस बार सर्वाधिक मतों से जीतने का रिकॉर्ड भी वार्ड संख्या 33 की आशादेवी ने बनाया है।
पंचायत समितियों में भी महिलाएं आगे
जिले की दस पंचायत समितियों के चुनाव हुए। इनमें से सात पंचायत समितियों में महिलाएं ज्यादा जीत कर पहुंची है। पाली पंचायत समिति के 15 वार्ड में 10 महिलाएं, रानी में 15 सीटों पर 9 महिलाएं, सुमेरपुर में 19 सीटों पर 12, मारवाड़ जंक्शन में 21 सीटों में से 12, सोजत में 21 सीटों में से 11, देसूरी में 15 सीटों में से 8, रायपुर में 21 सीटों में से 11 महिलाओं ने चुनावों में मतदाताओं का भरोसा जीता है। जैतारण की 23 सीटों में से 11, बाली की 23 सीटों में से 11 महिलाएं तथा रोहट की 15 सीटों में से 7 पर महिलाओं ने जीत दर्ज की है।
सबसे अधिक व सबसे कम वोटों से जीत
रोहट :
रोहट पंचायत समिति में भाजपा के दिग्गज नेता सिद्धार्थसिंह की पंचायत समिति चुनावों में सबसे कम 5 वोटों से हार हुई है। रोहट में सबसे अधिक 1334 वोटों से गणपतराम चौधरी ने जीत दर्ज कराई है।
बाली :
बाली पंचायत समिति चुनावों में वार्ड नम्बर दो से राखी कुमारी ने 86 वोटों से सबसे कम जीत दर्ज की। जबकि, वार्ड नम्बर 15 से लाड़ कंवर ने 1534 वोटों से जीत दर्ज कराई।
जैतारण :
जैतारण पंचायत समिति चुनावों में वार्ड नम्बर 6 से बाबूलाल ने सबसे कम 41 वोटों से व 13 नम्बर वार्ड से 1796 वोटों से दयाल ने जीत दर्ज कराई।
रायपुर :
रायपुर पंचायत समिति में वार्ड नम्बर 8 से कमला चौहान ने 476 वोटों से व वार्ड नम्बर 19 से अनिता माली ने 2768 वोटों से जीत दर्ज की।
देसूरी :
देसूरी पंचायत समिति चुनावों में वार्ड नम्बर 11 से बींजरातसिंह ने सबसे कम 8 वोटों से जीत दर्ज की। वहीं वार्ड नम्बर 7 से उमा कंवर 1012 वोटों से जीती।
मारवाड़ जंक्शन :
मारवाड़ जंक्शन पंचायत समिति चुनावों में वार्ड नम्बर 4 से नगेन्द्रसिंह गुर्जर ने सबसे कम 16 वोटों व वार्ड नम्बर 12 से सबसे अधिक1580 वोटों से जीती।
सुमेरपुर :
सुमेरपुर पंचायत समिति चुनावों में वार्ड नम्बर 2 से पूजा चौधरी ने सबसे कम 31 वोटों व वार्ड नम्बर 3 से सबसे ज्यादा 1976 वोटों से देवेन्द्र कुंवर ने जीत दर्ज की।
रानी :
रानी पंचायत समिति चुनावों में वार्ड 2 से विक्रम कंवर ने सबसे कम 86 वोटों व वार्ड नम्बर 4 से हनुमानसिंह ने 1004 वोटों से जीत दर्ज की।
पाली :
पाली पंचायत समिति चुनावों में वार्ड नम्बर संगीता ने 90 वोटों से व वार्ड नम्बर 1 से मोहनीदेवी ने 859 वोटों से जीत दर्ज की।
सोजत :
सोजत पंचायत समिति चुनावों में वार्ड नम्बर 1 से इन्द्रा ने सबसे कम 91 वोटों से व वार्ड नम्बर 20 से कन्हैयालाल ने 899 वोटों से जीत दर्ज की।
Published on:
10 Dec 2020 09:51 am
बड़ी खबरें
View Allपाली
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
