3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जिले में हुए विभिन्न हादसों में तीन लोगों की मौत, 5 लोग हुए घायल

पाली. जिले में विभिन्न जगहों पर हुए हादसों में तीन जनों की मौत हो गई व पांच जने घायल हो गए। पुलिस मामलों की जांच कर रही है। टैंकर ने युवक को कुचला
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

पाली

•

image

Rajendra Singh Denok

•

Updated: 13 Jun 2018, 2:59 PM IST

road accident

जिले में हुए विभिन्न हादसों में तीन लोगों की मौत, 5 लोग हुए घायल

सोजत. पुलिस के अनुसार चांदपोल गेट के बाहर सोजत निवासी रूघनाथ देवासी (65) पुत्र हीराराम देवासी, जो रेवड़ लेकर चराने जा रहा था। इस दौरान बनास से जयपुर की ओर जा रहे दूध के एक टैंकर ने उसे कुचल दिया। वह गंभीर घायल हो गया। प्राथमिक उपचार के बाद उसे जोधपुर रेफर किया। रास्ते में उसका दम टूट गया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने टैंकर जब्त कर जांच शुरू कर दी है।

घायल का दम टूटा

देवली कलां. गत दिनों सडक़ हादसे में घायल युवक का दम टूट गया। जानकारी के अनुसार देवली कलां से चावंडिया कलां रोड पर अज्ञात वाहन की चपेट से मोटरसाइकिल चालक रणवीर सिंह पुत्र मदन सिंह चारण घायल हो गया था। जोधपुर में उसका उपचार चल रहा था, जहां मंगलवार को उसमा दम टूट गया। शव परिजनों को सौंप दिया गया।

ट्रेन के शौचालय में युवक की मौत

मारवाड़ जंक्शन. ट्रेन के शौचालय एक युवक की मौत हो गई। जीआरपी थानाप्रभारी प्रहलादङ्क्षसह राजपुरोहित ने बताया कि अहमदाबाद-सुल्तानपुर एक्सप्रेस के एस-7 कोच के शौचालय में एक युवक की मौत की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। ट्रेन के मारवाड़ जंक्शन रेलवे स्टेशन पहुंचने पर रेलवे कर्मचारियों ने शौचालय से शव बाहर निकाला।

जेब में मिले दस्तावेज के आधार पर उसकी शिनाख्त सादा तहसील मुसाफिर खाना जिला क्षत्रपति साहजी महाराज नगर यूपी निवासी बसंतलाल (53) पुत्र रामसमुज यादव के रूप में हुई। परिजनों से सम्पर्क नहीं होने से शव को मोर्चरी में रखवाया गया है।

जीप का टायर ब्लास्ट, पांच घायल

रोहट. पाली जोधपुर राजमार्ग पर रोहट कांकाणी के बीच में मंगलवार की सुबह एक पिकअप जीप का टायर ब्लास्ट हो गया। इससे पिकअप जीप सवार पांच श्रमिक घायल हो गए, साथ ही एक दर्जन से अधिक श्रमिकों को मामूली चोटें आई। 108 एम्बुलेंस पायलट शैतानसिंह राजपुरोहित ने बताया कि प्रतापगढ़ निवासी गोविन्द पुत्र मान मीणा, राजू पुत्र नारूजी मीणा, अर्जुन पुत्र कानाराम मीणा, गुमानङ्क्षसह पुत्र किशनसिंह, ककु कुमारी पत्नी अर्जुनराम मीणा सहित अन्य लोग पिकअप में जोधपुर की तरफ जा रहे थे। इस दौरान जीप का टायर फट गया। हादसे में पांचों श्रमिक घायल हो गए, जबकि अन्य को चोटें आई। सभी को रोहट अस्पताल लाया गया। गंभीर घायल गोविन्द, राजू व ककु को जोधपुर रैफर कर दिया गया। जीप में 22 मजदूर सवार थे और वे आरसीसी भराई कार्य के लिए जा रहे थे। देर रात तक इस सम्बंध में कोई मामला दर्ज नहीं किया गया।