1 अप्रैल 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

पाली

VIDEO : भाजपा-कांग्रेस पार्षदों ने जमकर किया हंगामा, बुलानी पड़ी पुलिस, 323 करोड़ का बजट पारित

- नगर परिषद बोर्ड बजट बैठक में सता पक्ष, विपक्ष व सभापति के बीच जमकर हंगामा- कई भाजपा पार्षदों ने धरना देकर किया बैठक का बहिष्कार, पुलिस की मौजूदगी में बैठक- भाजपा पार्षद दिखे सभापति के खिलाफ, विपक्ष सभापति के बचाव में दिखा  

Google source verification

पाली

image

Suresh Hemnani

Feb 13, 2023

pali city budget 2023 : पाली। पाली में नगर परिषद की बजट बैठक सोमवार सुबह नगर परिषद हॉल में हुई। 2 घंटे 40 मिनट तक चली बैठक में जमकर हंगामा हुआ। सत्ता पक्ष, विपक्ष में जमकर तीखी नोंकझोंक हुई। सभापति रेखा भाटी, पार्षद राकेश भाटी व भाजपा-कांग्रेस पार्षदों मेँ तूं-तूं मैं-मैं हुई। एक दूसरे पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाए। पुलिस की मौजूदगी में बैठक पूरी हुई। हंगामे के बीच 323.81 करोड़ रुपए का बजट पारित किया गया। यह बजट पिछले बजट से 61.36 करोड़ कम है। बैठक में भाजपा पार्षद सभापति के खिलाफ दिखे, वहीं विपक्ष सभापति के बचाव में दिखा।

एक साल बाद बैठक, विकास नहीं होना हर किसी की शिकायत
बैठक सुबह 10 बजे बैठक शुरू हुई, जो 12 बजकर 40 मिनट पर खत्म हुई। बैठक में पक्ष-विपक्ष सभी पार्षदों को बोलने का अपनी बात रखने का मौका दिया गया। जिसमें अपने वार्डों में विकास कार्य नहीं होने और विकास कार्योँ के टेंडर निरस्त करने से कांग्रेस-भाजपा के अधिकतर पार्षद ने समस्या रखी। बैठक में नगर परिषद आयुक्त अभिलाषा सिंह सहित अधिकारी मौजूद थे।

हम विकास चाहते है
हम विकास करवाना चाहता है, विपक्ष जनता को चाहता है। बजट ठीक था, इसमें सीवरेज, रुडीप के काम को पहली प्राथमिकता से ले। भाजपा विकास नहीं चाहती। – हकीम भाई, नेता प्रतिपक्ष, नगर परिषद, पाली।

सभी को साथ लेकर चल रहे
323.81 करोड़ का बजट पास किया है। सभी पार्षदों को साथ लेकर चल रहे हैं, शहर का विकास करवाना है। सभी पार्षदों का काम किया जा रहा है। हर जगह काम कर रहे हैं, सड़कें बना रहे हैं। एलएण्डटी की वजह से कुछ जगह सड़कें टूटी हुई है। वे भी वापस बनाएंगे। – रेखा भाटी, सभापति, नगर परिषद, पाली।