चिकित्सकों ने बताया कि महाराणा प्रताप नगर निवासी कुणाल पुत्र नारायण लाल ने सेल निगल लिया था। चिकित्सकों ने बताया कि बच्चों द्वारा सिक्के व अन्य वस्तुओं के निगलने के मामले तो कई बार सामने आए। लेकिन, ऐसा मामला अस्पताल में पहली बार आया था। बच्चे का सफल ऑपरेशन मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल के ईएनटी विभाग की टीम डॉ. एएन योगी, डॉ. कमलेश, डॉ. राघवेंद्रसिंह, रामचंद्र चौधरी व घनश्यामसिंह ने किया।