
पाली में विजया दशमी पर निकली शोभायात्रा, गूंजे राम के जैकारे
पाली. विजयी दशमी के पर्व पर मंगलवार को शहर में शोभायात्रा निकाली गई। इस दौरान भगवान राम के
जैकारे लगे। विश्व हिंदू परिषद, मातृ शक्ति दुर्गावाहिनी, बजरंग दल समेत कई संगठनों के तत्वावधान में आयोजित शोभायात्रा में बड़ी संख्या में युवा शामिल हुए।
इद्रा कॉलोनी स्थित किसान केसरी गार्डन से रवाना हुई शोभायात्रा शिवाजी सर्किल, जनता कॉलोनी, आदर्श नगर, शीतला माता मंदिर, आर्दश नगर स्थित रत्नेश्वर महादेव मंदिर तक पहुंची। शोभायात्रा में युवाओं में राम के जैकारे लगाए और रावण रूपी बुराइयों का अंत करने का आह्वान किया। इस दौरान विश्व हिंदु परिषद के प्रांत सह मंत्री परमेश्वर जोशी, जिला मीडिया प्रमुख पवन पांडे, रामसुख पायक, विजयराज सोनी, तृप्ती पांडे, विनीत जोशी, कुसुम थावानी, गणेराम कुमावत, प्रवीण परिहार, सुमन पुरोहित समेत बड़ी संख्या में लोग शामिल रहे।
प्रतिकात्मक रूप से बनाया रामसेतु पुल
शोभायात्रा में बालिकाओं ने प्रतिकात्मक रूप से रामसेतु पुल का निर्माण किया। तलवारबाजी का भी प्रदर्शन किया। कार्यक्रम के दौरान शस्त्रों का पूजन किया गया।
Published on:
08 Oct 2019 11:17 am
बड़ी खबरें
View Allपाली
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
