5 अप्रैल 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

इस ऐतिहासिक घाटी में बीच सडक़ पर फैला एसिड, हर किसी की फूल गई सांसें, देखें पूरी खबर…

- देसूरी-चारभुजा नाल में फिर हादसा - दो घंटे तक जाम में फंसे रहे वाहन

less than 1 minute read
Google source verification

पाली

image

Rajkamal Vyas

Jun 09, 2019

Acid spread over the middle of the valley of desuri nal

इस ऐतिहासिक घाटी में बीच सडक़ पर फैला एसिड, हर किसी की फूल गई सांसें, देखें पूरी खबर...

देसूरी/पाली। देसूरी चारभुजा नाल में रविवार दोपहर को फिर हादसा हो गया। यहां पंजाब मोड़ पर संतुलन बिगडऩे से एसिड से भरा ट्रक पलट गया, जिससे सडक़ मार्ग पर एसिड फैल गया। एसिड पूरे सडक़ मार्ग पर फैल गया, जिससे वाहनों के आवागन में परेशानी हुई। वही ट्रक पलटने से खलासी गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे चारभुजा चिकित्सालस में प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया है।

चारभुजा पुलिस के अनुसार रविवार दोपहर में एसिड से भरा ट्रक चारभुजा से देसूरी की तरफ आ रहा था। देसूरी चारभुजा नाल के घाट जोन में प्रवेश करते ही ट्रक का संतुलन बिगड़ गया और पंजाब मोड़ के पास एसिड से भरा ट्रक पलट गया। इससे यातायाता बाधित हो गया, जो करीब दो घंटों प्रभावित रहा। इधर, ट्रक के पलटने से एसिड पूरे सडक़ मार्ग पर फैल गया, जिससे वाहनों के आवागन में परेशानी हुई। इधर, सूचना मिलते चारभुजा पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को चिकित्सालय पहुंचाया तथा यातायात सुचारु करवाया।