29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कलक्टर के दखल पर हरकत में आए जिम्मेदार, सीएमएचओ ने बीसीएमओ से मांगी रिपोर्ट

रायपुर मारवाड़. कस्बे के राजकीय चिकित्सालय से बगैर कोई सूचना गायब होने के मामले में कलक्टर के दखल पर चिकित्सा अधिकारी हरकत में आए हैं। सीएमएचओ ने यहां के बीसीएमओ को मामले की जांच कर रिपोर्ट करने के निर्देश दिए हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

पाली

•

image

Satyadev Upadhaya

•

Updated: 23 Oct 2019, 2:12 AM IST

कलक्टर के दखल पर हरकत में आए जिम्मेदार, सीएमएचओ ने बीसीएमओ से मांगी रिपोर्ट

कलक्टर के दखल पर हरकत में आए जिम्मेदार, सीएमएचओ ने बीसीएमओ से मांगी रिपोर्ट

रायपुर मारवाड़. कस्बे के राजकीय चिकित्सालय से बगैर कोई सूचना गायब होने के मामले में कलक्टर के दखल पर चिकित्सा अधिकारी हरकत में आए हैं। सीएमएचओ ने यहां के बीसीएमओ को मामले की जांच कर रिपोर्ट करने के निर्देश दिए हैं। राजस्थान पत्रिका ने 22 अक्टूबर को ‘सर्पदंश से अचेत विवाहिता को देख चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी बोला यहां कोई नहीं है ब्यावर ले जाओ’ शीर्षक से समाचार प्रकाशित कर चिकित्सालय की बदहाल व्यवस्था को उजागर किया।
कलक्टर दिनेशचन्द्र जैन ने मंगलवार को सीएमएचओ डॉ. आरपी मिर्धा से फ ोन पर बात की ओर इस मामले में उचित कार्रवाई करने के निर्देश दिए। डॉ. मिर्धा ने यहां के बीसीएमओ डॉ. सुरेश यादव को पूरे मामले की जांच कर वास्तविक रिपोर्ट तत्काल भेजने के आदेश दिए। डॉ. यादव ने जांच पड़ताल की। जिसमें चिकित्सक व कम्पाउंडर की लापरवाही सामने आई। यादव ने उचित कार्रवाई की अनुशंसा करते हुए शाम को उक्त रिपोर्ट सीएमएचओ को भेज दी।

ये था मामला
कालब कलां निवासी चेनादेवी रावत जो कि दिहाड़ी श्रमिक है सोमवार को खेत मे कृषि कार्य कर रही थी। इस बीच उसे सर्प ने काट लिया। जिससे ये अचेत हो गई। परिजन रात 9 बजे उसे यहां के चिकित्सालय लेकर आए। यहां ड्यूटी पर महज चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी मिला। जिसने चिकित्सक व कम्पाउंडर के मौजूद नहीं होने का तर्क देते हुए विवाहिता को ब्यावर ले जाने की नसीहत दी। विवाहिता को देर रात ब्यावर के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। विवाहिता की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।

लापरवाही रही
चिकित्सक निजी कार्य से चले गए। जबकि ड्यूटी पर जो कम्पाउंडर था उसने चिकित्सालय के बाहर खड़ा होना बताया है। मैंने उचित कार्रवाई के लिए रिपोर्ट सीएमएचओ को भेज दी है।
- डॉ. सुरेश यादव, बीसीएमओ, रायपुर

कल करेंगे कार्रवाई
रायपुर बीसीएमओ को मामले की जांच कर वास्तविक रिपोर्ट तत्काल भेजने के आदेश दिए। रिपोर्ट प्राप्त होते ही सम्बन्धित चिकित्सक व कम्पाउंडर के खिलाफ उचित कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। दुबारा ऐसा न हो इसे लेकर उचित व्यवस्था भी की जाएगी।
- डॉ. आरपी. मिर्धा, सीएमएचओ, पाली