
फोटो पत्रिका नेटवर्क
Pali Wall Collapse Accident : पाली। जिले के सांडेराव थाना क्षेत्र के ढोला गांव में एक दर्दनाक हादसा हो गया, जिसमें निर्माणाधीन मकान पर काम कर रहे एक मजदूर की मौत हो गई। हादसा उस समय हुआ जब युवक तीसरी मंजिल पर आरसीसी भराई के दौरान अचानक संतुलन खो बैठा और करीब 35 फीट नीचे जमीन पर गिर गया । सिर के बल जमीन पर गिरने में उसकी गर्दन की हड्डी टूट गई। ऊपर निर्माणाधीन दीवार भी आ गिरी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।
जानकारी के अनुसार गुड़ा एंदला थाना क्षेत्र के बालराई निवासी नितेश (25) पुत्र गुलाबराम ढोला गांव में एक मकान के निर्माण कार्य में मजदूरी कर रहा था । वह मकान की तीसरी मंजिल पर अन्य मजदूरों के साथ काम कर रहा था। इसी दौरान आरसीसी भराई के समय अचानक दीवार का एक हिस्सा भरभराकर गिर गया। दीवार गिरने से नितेश का संतुलन बिगड़ गया और वह सीधे सिर के बल नीचे जमीन पर जा गिरा।
लोगों ने बताया कि युवक के नीचे गिरते ही तीसरी मंजिल से टूटी दीवार का हिस्सा भी उसके ऊपर आ गिरा, जिससे उसकी गर्दन की हड्डी टूट गई। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और साथ काम कर रहे मजदूरों ने तुरंत उसे उठाकर इलाज के लिए पाली के बांगड़ अस्पताल पहुंचाया।
बांगड़ अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे जोधपुर रेफर कर दिया। परिजन और साथी उसे एम्बुलेंस के जरिए जोधपुर ले जा रहे थे, लेकिन बीच रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया। इस घटना से परिवार में शोक की लहर दौड़ गई ।
सूचना मिलते ही सांडेराव थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी जुटाई। हालांकि तब तक घायल को अस्पताल ले जाया जा चुका था। ली से जोधपुर जाते समय घायल का दम टूट गया । पुलिस के अनुसार फिलहाल इस संबंध में कोई लिखित रिपोर्ट दर्ज नहीं करवाई गई है, लेकिन मामले की जांच की जा रही है ।
Published on:
21 Mar 2026 07:38 pm
बड़ी खबरें
View Allपाली
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
