
पाली शहर में निकाली गई अधिकमास नगर परिक्रमा में शामिल श्रद्धालु।
Adhikamas Nagar Parikrama in Pali City : पाली शहर में अधिकमास नगर परिक्रमा पद यात्रा संघ की ओर से बुधवार को निकाली गई अधिकमास नगर परिक्रमा में श्रद्धा का सैलाब उमड़ा। बैण्ड बाजों की मधुर धुन व भजनों की स्वर लहरियों पर परिक्रमा में शामिल बच्चे, युवा, बुजुर्ग, महिलाएं व युवतियां पूरे मार्ग में नृत्य करते पहले पड़ाव स्थल पर पहुंचे। वहां तक पहुंचने में 15 किमी का सफर तय करने के बावजूद श्रद्धालुओं के चेहरों पर थकान के बजाय खुशी व भक्ति का भाव झलकता रहा। कई श्रद्धालुओं ने पहाड़ी पर विराजमान महादेव के साथ माता चामुण्डा के दरबार में धोक लगाई।
बाबा सोमनाथ के दरबार से उठा ज्वार
अधिकमास नगर परिक्रमा का ज्वार शहर के आराध्य बाबा सोमनाथ के दरबार से उठा। वहां महादेव का पूजन करने के बाद रथ के साथ रवाना अधिकमास नगर परिक्रमा जैसे-जैसे आगे बढी पद यात्रियों की संख्या के साथ कारवां बढ़ता चला गया। परिक्रमा के मानपुरा भाखरी पहुंचने पर श्रद्धालुओं की संख्या 20 हजार के पार पहुंच गई। वहां पैदल यात्रियों के साथ वाहनों से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे और पूरे दिन में आंकड़ा 50 हजार तक पहुंच गया।
यात्रा में ये रहे शामिल
यात्रा रवानगी पर संत सूरजनदास, संत जगदीशानंद, विधायक ज्ञानचंद पारख, नगर परिषद सभापति रेखा भाटी, पूर्व विधायक भीमराज भाटी, पार्षद राकेश भाटी, महावीरसिंह सुकरलाई, जीवराज बोराणा, भंवर चौधरी, अम्बालाल सोलंकी, परिक्रमा संघ अध्यक्ष प्रदीप कच्छवाह, शंभुलाल शर्मा, कोषाध्यक्ष कैलाश टवाणी, सोनाराम पटेल, जोराराम पटेल, दीपक सोनी, कुसुम देवड़ा, अन्नू सोलंकी, आशीष तिवाड़ी, दिलीप जोशी, हीरालाल व्यास, सोहनसिंह हलवाई, अम्बालाल सोलंकी, सुरेश काबरा के बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भगवान का पूजन किया।
इन मंदिरों में नवाया शीश
सोमनाथ मंदिर से शुरू नगर परिक्रमा में शामिल श्रद्धालुओं ने धौला चौतरा झुंझार मंदिर, भूतनाथ महादेव, रामदेव मंदिर, गुरुद्वारा सूरजपोल में धोक लगाई। इसके बाद श्रद्धालुओं ने प्रशासन पछाड महादेव, श्रीयादे देवी, विश्वकर्मा मंदिर, सन्तोषी माता मंदिर, शीतला माता मंदिर, रत्नेश्वर महादेव मंदिर, गीता भवन, रामद्वारा करणी माता मंदिर, रामदेवजी का मंदिर, पवनपुत्र बालाजी मंदिर, बजरंग बाग, बांगड कॉलेज महादेव मंदिर, अटलेश्वर महादेव मंदिर, नीलकण्ठ महादेव, ताडकेश्वर रामेश्वर महादेव, काला गोरा भैरूनाथ मंदिर, जडि़या कोटरी जड़वेश्वर महादेव मंदिर, वैद्य सैन समाज मंदिर, कुमावत समाज चारभुजा मंदिर, बाबा रामदेव खटीक समाज मंदिर, पीपलीवाला बालाजी. नन्देश्वर महादेव मंदिर, चंडक मार्केट रामदेव मंदिर, चामुण्डा माता मंदिर, गायत्री माता मंदिर, भूतेश्वर महादेव मंदिर, पाबूजी महाराज मंदिरों में शीश नवाया।
Updated on:
09 Aug 2023 06:22 pm
Published on:
09 Aug 2023 06:18 pm
बड़ी खबरें
View Allपाली
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
