
पत्रिका न्यूज नेटवर्क/पाली/धनला। ग्राम पंचायत के मामावास गांव में एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है। यहां एक महिला को मृत घोषित कर दिया गया है। अब विधवा महिला खुद को जिंदा साबित करने के लिए सरकारी कार्यालयों के चक्कर लगा रही है। ग्राम पंचायत धनला के गांव मामावास वार्ड एक की रहने वाली सुमनकंवर को सरकारी कागजात में मृत घोषित कर दिया। महिला को मिल रही विधवा पेंशन को भी बंद कर दिया गया। इसकी जानकारी मिलने पर महिला ने पेंशन वापस शुरू करवाने के लिए प्रशासन से गुहार लगाई है।
दरअसल, मामावास गांव की महिला सुमनकंवर पत्नी शंभुसिंह को सरकारी कागजों में मृत घोषित कर रखा है। महिला को मिलने वाली विधवा पेंशन को भी बंद कर दिया गया। समय पर पेंशन नहीं मिलने की वजह से महिला ने जब पता लगाया तो उसमें उसे जवाब मिला की उन्हें मृत दिखाया जा चुका है।
आठ माह से बंद पेंशन
73 वर्षीय वृद्धा ने बताया कि 12 अगस्त 2013 से वह विधवा पेंशन ले रही है। इससे उसे घर चलाने में कुछ मदद मिल रही थी। दिसंबर 2022 में आखरी पेंशन मिली थी। पांच महिनों के इंतजार के बाद भी उसके खाते में पेंशन नहीं आई तो उन्होंने ई-मित्र पर जाकर 15 मई 2023 को सत्यापन करवाया। इसके बाद भी तीन महिना पेंशन का इंतजार ही रहा। महिला ने काफी चक्कर लगाने के बाद भी जब कोई समस्या का समाधान नहीं निकला तो अपने ऑनलाइन पोर्टल पर चेक करवाया और वहां से एक फॉर्म निकलवाया तो वहां पर पेंशन बंद होने का जो कारण बताया गया वह महिला का मृत्यु होना बताया गया।
बताया आउट ऑफ स्टेट
इस संदर्भ पर जब अधिकारियों से बात की गई तो संबंधित कार्मिकों को निर्देशित कर पोर्टल पर महिला के पेंशन आर्डर पर संशोधन करवाया लेकिन फिर भी गलती को दोहराया महिला का पेंशन बंद होने का कारण मृत्यु बात कर बताया गया था, इसे बदलकर आउट ऑफ स्टेट कर दिया। अब महिला यहां रहती है फिर भी उसे राज्य से बाहर का होना बताया।
चक्कर लगा-लगा कर तंग हो गई हूंमैं मामावास से आई हूं। चक्कर लगा लगा कर परेशान हो गई हूं। आठ महीने से पेंशन नहीं आई है। कई बार बैंक भी गई। अभी ईमित्र पर आई हूं। -सुमनकंवर, वृद्धा पेंशनधारक
इसका वेरिफिकेशन करवाएंगे, पेंशन शुरू हो जाएगी
महिला के डॉक्यूमेंट पीपीइओ ऑर्डर आदि देखे हैं। किसकी गलती से हुआ, पता करवाते हैं। पूरी तरह से वेरिफिकेशन करवाकर पेंशन शीघ्र शुरू करवाएंगे।-भागीरथसिंह, विकास अधिकारी, मारवाड़ जंक्शन पंचायत समिति
Published on:
24 Sept 2023 06:54 pm
बड़ी खबरें
View Allपाली
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
