
पांच माह की अबोध से बलात्कार का प्रयास, रिश्तेदार के पास मासूम को घर में छोड़कर गए थे परिजन
शिवपुरा थाना क्षेत्र में एक पांच माह की मासूम से बलात्कार के प्रयास का मामला सामने आया है। परिजनों की रिपोर्ट पर पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू की है। शिवपुरा थाना प्रभारी महेश गोयल ने बताया कि बच्ची के पिता ने रविवार शाम को थाने में रिपोर्ट दी कि 2 जुलाई की दोपहर को उसका रिश्ते का 50 वर्षीय मौसा घर आया था। चाय-नाश्ते के बाद पति-पत्नी अपनी पांच माह की बेटी को घर में पालने में सोता छोड़ सुनार की दुकान पर गए। रिश्तेदार को ख्याल रखने का कहकर गए थे। करीब आधे घंटे बाद घर लौटे तो बच्ची के प्राइवेट पार्ट पर खून दिखा। रिश्तेदार से पूछने से पहले ही वह बाइक पर भाग गया। इस पर परिजन बच्ची की हालत खराब देख सोजत हॉस्पिटल ले गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू की।उधर, मासूम को सोजत हॉस्पिटल में मेडिकल के लिए ले गए।
राज्य बाल कल्याण आयोग ने ली जानकारी
घटना की जानकारी मिलने पर बाल कल्याण समिति अध्यक्ष रसीद मोहम्मद भी पहुंचे और मामले की जानकारी ली। राज्य बाल कल्याण आयोग अध्यक्ष संगीता बेनीवाल ने भी पाली एसपी से मामले की जानकारी ली।
Published on:
10 Jul 2023 08:05 pm
बड़ी खबरें
View Allपाली
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
