17 अगस्त 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

​teachers counseling: जिले के स्कूलों में ऐसा होगा, जिससे अध्ययन में नहीं आएगी बाधा

स्कूलों में संस्कृत, विज्ञान व गणित का कोई पद नहीं रहेगा रिक्तलेवल द्वितीय के शिक्षकों की काउंसलिंग 4 कोजिले के 284 पदों पर मिलेगी नियुक्ति
2 min read
Google source verification

पाली

image

Rajeev Dave

Oct 03, 2023

​teachers counseling: जिले के स्कूलों में ऐसा होगा, जिससे अध्ययन में नहीं आएगी बाधा

​teachers counseling: जिले के स्कूलों में ऐसा होगा, जिससे अध्ययन में नहीं आएगी बाधा

राजस्थान उच्च प्राथमिक विद्यालय अध्यापक सीधी भर्ती 2022 लेवल द्वितीय के शिक्षकों के रिक्त पदों पर नियुक्ति के लिए काउंसलिंग 4 अक्टूबर को होगी। पाली शहर के सेठ मुकनचंद बालिया राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय में सुबह दस बजे से होने वाली काउंसलिंग के बाद गणित, विज्ञान, संस्कृत व सामाजिक अध्ययन के शिक्षकों का लगभग एक भी पद रिक्त नहीं रहेगा। काउंसलिंग के लिए अभ्यर्थियों का पंजीयन सुबह आठ बजे से किया जाएगा। इसमें सभी विषय के 284 शिक्षकों को बुलाया गया है।
आज जमा कराने होंगे दस्तावेज
अभ्यर्थियों की काउंसलिंग में वरियता तय करने के लिए दस्तावेज मंगलवार अपराह्न चार बजे तक जिला शिक्षा अधिकारी प्रारिम्भक कार्यालय में जमा करवाने होंगे। इसके तहत 40 प्रतिशत या अधिक दिव्यांगता वाले अभ्यर्थियों को दिव्यांगता का चिकित्सा प्रमाण पत्र, विधवा महिला को काउंसलिंग तिथि तक वापस विवाह नहीं करने का शपथ पत्र व पति का मृत्यु प्रमाण पत्र, परित्यक्ता महिला को न्यायालय की ओर से जारी विवाह विछेद सम्बिन्धत डिक्री व काउंसलिंग के दिन तक पुनर्विवाह नहीं करने का शपथ पत्र, एकल महिला होने का शपथ पत्र, पति-पत्नी में से किसी एक के पहले से राजकीय सेवा में होने पर पति या पत्नी के पदस्थापित जिले में काउंसलिंग की वरियता के लिए सेवारत होने का प्रमाण पत्र पेश करने होंगे।
इनका कहना है
भर्ती में चयनित अभ्यर्थियों की काउंसलिंग के बाद नियुक्ति होने पर जिले में प्रारिम्भक शिक्षा के अधिकांश रिक्त पद भर जाएंगे। यदि प्रारिम्भक शिक्षा में पद रिक्त नहीं होंगे तो अभ्यर्थियों को माध्यमिक शिक्षा के स्कूलों में नियुक्ति दी जा सकती है।
मदन पंवार, जिला शिक्षा अधिकारी, प्रारिम्भक, पाली
विषयवार इतने अभ्यर्थियों की काउंसलिंग
संस्कृत सामान्य गैर अनुसूचित क्षेत्र के 42
संस्कृत विशेष शिक्षा एचआई (श्रवण बाधित) विशेष शिक्षक गैर अनुसूचित क्षेत्र : 1
गणित सामान्य अनुसूचित क्षेत्र : 3
गणित विशेष शिक्षा एमआर (मंदबुदि्ध) गैर अनुसूचित क्षेत्र : 9
गणित विशेष शिक्षा एचआई (श्रवण बाधित) गैर अनुसूचित क्षेत्र : 3
गणित विशेष शिक्षा वीआई (दृष्टिबाधित) गैर अनुसूचित क्षेत्र : 3
विज्ञान-गणित सामान्य गैर अनुसूचित क्षेत्र : 178
सामाजिक अध्ययन सामान्य अनुसूचित क्षेत्र : 3
सामाजिक अध्ययन विशेष शिक्षा एमआर (मंदिबुदि्ध) गैर अनुसूचित क्षेत्र : 3
सामाजिक अध्ययन विशेष शिक्षा एचआई (श्रवण बाधित) गैर अनुसूचित क्षेत्र : 1
सामाजिक अध्ययन विशेष शिक्षा वीआई (दृष्टि बाधित) गैर अनुसूचित क्षेत्र : 1
विज्ञान-गणित सामान्य गैर अनुसूचित क्षेत्र : 37