16 जनवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

होम

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

विधानसभा अध्यक्ष देवनानी बोले : छात्र शक्ति ही राष्ट्र शक्ति, मैंने राजनीति से ऊपर उठकर काम किया

पाली शहर में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद जोधपुर प्रांत के 60वें प्रांत अधिवेशन का हुआ आगाज

less than 1 minute read
Google source verification

पाली

image

Suresh Hemnani

Jan 05, 2025

विधानसभा अध्यक्ष देवनानी बोले : छात्र शक्ति ही राष्ट्र शक्ति, मैंने राजनीति से ऊपर उठकर काम किया

अ​धिवेशन में मां सरस्वती व स्वामी विवेकानंद की तस्वीर के समक्ष दीप प्रज्वलित करते राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी व अन्य अति​थि।

Pali News : अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद जोधपुर प्रांत के 60वें प्रांत अधिवेशन का आगाज रविवार को पाली में हुआ। उद्घाअन सत्र में राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने कहा कि छात्र शक्ति ही राष्ट्र शक्ति है। ज्ञानशील व एकता का मंत्र देते हुए बोले संस्कारित छात्र शक्ति का निर्माण करने का काम अभाविप की ओर से किया जाता है। मैंने अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद में 30 वर्ष तक कार्य किया। प्रदेश उपाध्यक्ष एवं प्रदेश अध्यक्ष जैसे दायित्वों का निर्वहन किया। राजनीति से ऊपर उठकर काम किया।

अभाविप के राष्ट्रीय मंत्री अंकित शुक्ल ने कहा कि राजस्थान का इतिहास गौरवपूर्ण है। इसके कण कण में बसी वीरता एवं शौर्य है। युवा देश की रीढ़ होते है। आज स्वर्णिम भविष्य युवाओं की राह देख रहा है। हम सभी विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ता स्वामी विवेकानंद के आदर्शों को मानते हुए भारत माता को फिर विश्वगुरु के सिंहासन पर आसीन करेंगे। स्वागत समिति अध्यक्ष हेमंत चौधरी, सचिव प्रमोद लसोड़ पे अति​थियों का स्वागत किया।

इससे पूर्व उत्तर-पश्चिम क्षेत्र के क्षेत्रीय संगठन मंत्री अश्वनी शर्मा ने नारी शक्ति की प्रतीक लोकमाता अहिल्या बाई होल्कर के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि अहिल्या बाई होल्कर ने एक समृद्ध राज्य की स्थापना की। प्रस्ताविक सत्र में प्रांत मंत्री श्याम शेखावत ने वर्ष में हुए संगठनात्मक, रचनात्मक व आंदोलनात्मक कार्यक्रमों की जानकारी दी। प्रांत अध्यक्ष डॉ. हीराराम ने वर्ष 2023-24 की कार्यकारिणी के पूर्ण होने की घोषणा की। निर्वाचन अधिकारी डॉ. बलवीर चौधरी ने वर्ष 2024-25 के प्रांत अध्यक्ष का दायित्व डॉ. हीराराम, प्रांत मंत्री पूनम भाटी को सौंपा।