
Dave Manawat Gotri Family: हर तरफ छाया उल्लास, श्रद्धा से सराबोर हुए श्रद्धालु
श्रीमाली समाज दवे मनावत कपिंजल गौत्रीय परिवार की कुलदेवी मां बकस्थली, नागेश्वर महादेव व रक्तांग भैरू का पूजन शनिवार को राधा अष्टमी पर विधि-विधान से किया गया। मंत्रोच्चार की ध्वनि के साथ भजन गाकर माता की आराधना नागा बाबा बगेची में की गई। महोत्सव में माता को प्रसन्न करने के लिए समाजबंधुओं ने दुर्गापाठ किया। माता को विशेष नैवेद्य बनाकर भोग चढ़ाया गया। परिवार के पं. दुर्गाशंकर दवे ने बताया कि यह नैवेद्य गौत्री बंधुओं को ही प्रसाद के रूप में वितरित किया जाता है। महोत्सव के तहत रात्रि में रतजगा का कार्यक्रम हुआ। महिलाओं ने पारम्परिक गीत गाकर माता को रिझाने का जतन किया। रतजगा की व्यवस्था में निर्मलकांता दवे, प्रेमलता दवे, उमा दवे, शोभा दवे, सुरेखा दवे, दिव्या दवे ने सहयाग किया।
महिषासुरमर्दिनि स्त्रोत के गूंजे श्लोक
परिवार के मोहित दवे ने बताया कि 15 आचायोZं ने एक स्वर में दुर्गासप्तशती, स्त्रोत्र पाठ व महिषासुरमर्दिनी स्त्रोत के श्लोक गाकर माता को शीश नवाया। इस मौके आचार्य योगेन्द्र दवे, ओमदत्त दवे, दीपक दवे, रोहित दवे, श्रवण दवे उपस्थित रहे।
अतिथियों का किया सम्मान
महोत्सव में अखिल भारतीय विद्याथीZ परिषद के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष हेमन्त घोष, कांतिलाल ठाकुर, पूर्व यूआईटी चेयरमैन संजय ओझा, पुष्कर संस्था के पूर्व अध्यक्ष महेन्द्र दवे का बहुमान किया गया। आयोजन का लाभ अशोक उमा दवे ने लिया। उनका भी सम्मान किया गया। महोत्सव में विनोद दवे, रविशंकर दवे, अश्विनी दवे, अशोक दवे, मनोज शर्मा, महेश दवे, महेन्द्र दवे, रमेश दवे, सुरेश दवे, महेश दवे आदि ने सहयोग किया। समारोह में बड़ी संख्या में समाजबंधुओं के साथ शहरवासियों ने माता को नमन किया।
Published on:
24 Sept 2023 10:47 am
बड़ी खबरें
View Allपाली
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
