8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Monsoon Update : राजस्थान से बड़ी खबर, 16 जुलाई तक जारी रहेगी भारी बारिश

Monsoon Update : राजस्थान में मानसून की झमाझम के बीच बारिश का दौर अब 16 जुलाई तक जारी रहेगा। इस दौरान दर्जनभर जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग ने पूर्व में चेतावनी दी थी कि मानसून कमजोर पड़ गया है, लेकिन अब भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

पाली

•

image

Vinod Singh Chouhan

•

Updated: 10 Jul 2023, 5:37 PM IST

ALT TEXT

,

Monsoon Update : राजस्थान में मानसून की झमाझम के बीच बारिश का दौर अब 16 जुलाई तक जारी रहेगा। इस दौरान दर्जनभर जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग ने पूर्व में चेतावनी दी थी कि मानसून कमजोर पड़ गया है, लेकिन अब भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। उधर, माउंट आबू में बीते 24 घंटे के दौरान 9 इंच से ज्यादा बारिश दर्ज की गई है, जो अत्यंत भारी रही।

11 जुलाई को 22 जगह बारिश
मौसम केन्द्र जयपुर की माने तो राजस्थान में पश्चिमी विक्षोभ के चलते तेज बारिश का दौर अब 16 जुलाई तक जारी रहेगा। इसके लिए भारी बारिश का अलर्ट भी जारी किया गया है। बताया जा रहा है कि 11 जुलाई को 22 जिलों में भारी बारिश की संभावना है। जबिक जोधपुर और बीकानेर संभाग में बारिश का दौर कमजोर रहेगा। केवल अगले दो दिन तक पाली जिले में तेज बारिश की संभावना बनी हुई है।

माउंट आबू में 9 इंच बारिश
मौसम केन्द्र जयपुर की ताजा रिपोर्ट देखें तो पिछले 24 घंटों के दौरान माउंट आबू तहसील में 231 एमएम ( 9 इंच से ज्यादा) बारिश दर्ज की गई है, जो अत्यंत भारी बारिश रही। उधर, आबू रोड पर 160, अजमेर तहसील में 157, पाली में 128 और करौली में 120 एमएम बहुत भारी बारिश दर्ज की गई। जबकि 20 स्थानों पर भारी बारिश दर्ज की गई है।

मारवाड़ में नदी-नाले उफान पर
पाली जिले के टॉडगढ़ रावली अभयारण्य काली घाटी वन क्षेत्र स्थित प्रदेश का सबसे ऊंचा झरना भील बैरी रविवार और सोमवार की पहाड़ी क्षेत्र के ऊपरी हिस्से में हुई तेज बारिश के बाद अब उफनने लगा है। 182 फिट की ऊंचाई से गिरते हुए पानी के इस मनोरम नजारे को निहारने के लिए पाली,राजसमन्द,उदयपुर और अजमेर सहित संभाग और प्रदेश के कई जिलों से यहां पर्यटकों की भीड़ उमड़ रही है। वहीं, सिरोही के पोसालिया कस्बे सहित क्षेत्र में लगातार झमाझम बारिश होने के चलते सुकडी नदी और सुकडी नदी सिंचाई परियोजना इण्डिकेशन डेम की नहर उफान पर चल रही है।