24 जनवरी 2026,

शनिवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

पाली

VIDEO : पाली से राजस्थान की भाजपा सीख लें और आगे बढ़े- पूनिया

-भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ने जन आक्रोश यात्रा के रथों को किया रवाना

Google source verification

पाली

image

Suresh Hemnani

Dec 02, 2022

पाली। भाजपा की जन आक्रोश यात्रा का आगाज शुक्रवार को पाली अम्बेडकर सर्किल से भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनिया ने चार रथों को झण्डी दिखाकर रवाना किया। उन्होंने बाबा साहेब भीमराव अम्बेडकर की प्रतिमा का माल्यार्पण कर कार्यकर्ताओं से अपनत्व जताया और उनमें जोश भरा। कांग्रेस सरकार के साथ राहुल गांधी की भारत जोड़ों यात्रा पर कटाक्ष किए।

पूनिया ने कहा कि कोई सरकार होती है तो उसके खिलाफ सत्ता विरोध लहर है। जनता का विरोध है। अभी न तो रुझान है न विरोध है। उससे भी आगे आक्रोश है। पाली जिले का कार्यकर्ता होशियार है। पाली अजेय है। यहां कांग्रेस को मेहनत करने की जरूरत नहीं है। मैं पाली इसलिए सबसे पहले आया हूं क्योंकि पाली जिले के एक-एक बूथ, मंडल का कार्यकर्ता, हर पदाधिकारी व जनप्रतिनिधि भाजपा के जरिए लोक कल्याण को तत्पर रहता है। इस कारण पाली जिला कांग्रेस मुक्त है। पाली से राजस्थान की भाजपा सीख लें और आगे बढ़े।