5 अप्रैल 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बदलाव को बढ़े कदम, नहीं करने देंगे मृत्यु भोज

- कान्यकुब्ज ब्राह्मण समाज का निर्णय

less than 1 minute read
Google source verification

पाली

image

Suresh Hemnani

Jul 21, 2020

बदलाव को बढ़े कदम, नहीं करने देंगे मृत्यु भोज

बदलाव को बढ़े कदम, नहीं करने देंगे मृत्यु भोज

पाली। कुरीतियों को त्याग कर आगे बढऩे की दिशा में हर समाज पहल कर रहा है। ऐसी ही पहल कान्यकुब्ज ब्राह्मण समाज [ Brahmin Society ] की ओर से की गई। समाज के लोगों ने मृत्यु भोज [ ban on mrityu bhoj ] नहीं करने का निर्णय किया।

कुरीतियों का त्याग करने के लिए कान्यकुब्ज ब्राह्मण समाज की बैठक विवेक पब्लिक उच्च माध्यमिक विद्यालय में अध्यक्ष दयाशंकर मिश्रा के नेतृत्व में हुई। इसमें समाजबंधुओं ने समाज विकास के साथ शिक्षा को बढ़ावा देने के मुद्दों पर मंथन किया।

प्रवक्ता पवन पाण्डेय ने बताया कि बैठक में सर्व सम्मति से समाजबंधुओं ने मृत्यु भोज करने से मना किया व लिखित रूप में प्रस्ताव पारित किया। समाजबंधुओं का कहना था कि मृत्यु के समय शोककुल परिवार के यहां जाकर भोजन करना उचित नहीं है। इससे शोकग्रस्त परिवार पर आर्थिक बोझ़ भी बढ़ता है।

ऐसे में इस कुरीति को पूरी तरह समाप्त किया जाना चाहिए। बैठक में उपाध्यक्ष जयप्रकाश त्रिवेदी, सचिव जयशंकर त्रिवेदी, कोषाध्यक्ष अरविंद चतुर्वेदी, संगठन मंत्री रमाकंत मिश्रा, रूपनारायण तिवारी, श्याम तिवारी, कैलाश तिवारी आदि मौजूद थे।