17 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

दोस्त के साथ बहन को ससुराल छोड़ने जा रहा था भाई, बाइक को पिकअप ने मारी टक्कर, दोस्त व भाई की मौत, बहन घायल

पाली के निकटवर्ती भांवरी गांव के निकट की है घटना, गंभीर घायल बहन को बांगड़ अस्पताल में कराया भर्ती, दोनों के शव मोर्चरी में रखवाए

2 min read
Google source verification

पाली

image

Suresh Hemnani

Apr 19, 2024

स्त के साथ बहन को ससुराल छोड़ने जा रहा था भाई, बाइक को पिकअप ने मारी टक्कर, दोस्त व भाई की मौत, बहन घायल

बांगड़ अस्पताल के ट्रोमा सेंटर में घायल महिला का उपचार करते चिकित्साकर्मी।

पाली जिले के जेतपुरा थाना क्षेत्र के भांवरी गांव के निकट शुक्रवार दोपहर को एक बाइक को पिकअप ने टक्कर मार दी। जिससे दो दोस्तों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल महिला को बांगड़ अस्पताल के ट्रोमा सेंटर में भर्ती करवाया और मृतक दोनों दोस्तों के शव अस्पताल की मोर्चरी में रखवाए गए है।

पुलिस ने बताया कि हादसा शुक्रवार दोपहर को भांवरी गांव के निकट तेज रफ्तार से आ रहे पिकअप चालक ने बाइक को टक्कर मार दी। जिससे पाली जिले के रोहट पंचायत समिति क्षेत्र के उमकली गांव निवासी पंकज 21 साल पुत्र महेन्द्र जाति दमामी व उसका दोस्त कैलाश 18 साल पुत्र भीकारामसरगरा की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में धनला गांव निवासी डिम्पल 23 साल पत्नी भास्कर सांखला घायल हो गई। जिसका उपचार बांगड़ अस्पताल के ट्रोमा सेंटर में जारी है और मृतक दोनों दोस्तों के शव अस्पताल की मोर्चरी में रखवाए गए है।

बहन को बस में बिठाने के लिए पाली आ रहे थे

मृतक के परिजनों ने बताया कि डिम्पल का ससुराल धनला गांव में है। उमकली गांव से धनला के लिए बस नहीं है। इसलिए डिम्पल का छोटा पंकज और उसका दोस्त कैलाश बाइक पर डिम्पल को बिठाकर पाली उसे धनला की बस में बिठाने के लिए आ रहे थे। लेकिन, बीच रास्ते भांवरी के पास तेज रफ्तार पिकअप ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी।

दोनों मृतक दोस्तों का आमने-सामने है घर

परिजनों ने बताया कि मृतक पंकज दमामी व कैलाश सरगरा का गांव में घर आमने-सामने ही हैं। दोनों पढ़ाई भी साथ में ही करते थे। दोनों में गहरी दोस्ती थी। बहन को पाली बस में छोड़ने के लिए जाते समय पंकज अपने दोस्त कैलाश को भी साथ ले आया ताकि वापस दोनों साथ गांव जा सके। लेकिन, बीच रास्ते पिकअप चालक की लापरवाही से दोनों की अकाल मौत हो गई।

मासूम को मालिक ने बचाया

हादसे के दौरान बाइक पर सवार डिम्पल की गोद में उसका मासूम पुत्र भी था। हादसे में डिम्पल गंभीर रूप से घायल हो गई। जबकि मासूम को मालिक ने बचाया। उसे खरोंच भी नहीं आई। अस्पताल में पहुंचे परिजनों ने मासूम बच्चे को संभाला। इस दौरान परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया।

बहन का इकलौता भाई था पंकज

लोगों ने बताया कि मृतक पंकज बहन डिम्पल का इकलौता भाई था। परिजनों ने कुछ समय पहले ही पंकज की सगाई करवाई थी। वहीं मृतक कैलाश के एक भाई और दो बहन है। उसके पिता भीकाराम सरगरा कमठे पर मजदूरी करते है। मां घर का काम करती है। हादसे में कैलाश की मौत की सूचना मिलते ही परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है।