5 अप्रैल 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

यहां के ग्रामीणों की पीड़ा, बोले- हमारी जमापूंजी लौटाओ

-ग्रामीणों ने डाक विभाग के प्रति जताया आक्रोश-विधायक पुष्पेन्द्रसिंह राणावत को भी बयां की पीड़ा  

less than 1 minute read
Google source verification

पाली

image

Suresh Hemnani

Mar 26, 2021

यहां के ग्रामीणों की पीड़ा, बोले- हमारी जमापूंजी लौटाओ

यहां के ग्रामीणों की पीड़ा, बोले- हमारी जमापूंजी लौटाओ

पाली। जिले के पैरवा गांव के डाकपाल द्वारा सैकड़ों ग्रामीणों जमापूंजी हड़प करने को लेकर गुरुवार को ग्रामीणों ने आक्रोश जताया। उन्होंने जमापूंजी जल्द लौटाने और आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग उठाई। विधायक पुष्पेन्द्रसिंह राणावत भी पैरवा पहुंचे तो ग्रामीणों ने अपनी पीड़ा बयां की। इस दौरान डाक अधीक्षक पुखराज राठौड़ भी ग्रामीणों से रूबरू हुए और उन्होंने भरोसा दिलाया।

इस दौरान विधायक राणावत ने कहा कि जनता की खून-पसीने की कमाई पोस्ट ऑफिस में जमा कराई थी। जमा राशि का समय पर भुगतान होना चाहिए। इससे डाकघर के प्रति जनता का विश्वास बना रहे। इसके लिए वे केन्द्रीय मंत्री को भी अवगत कराएंगे। उन्होंने ग्रामीणो को दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई व वसूली में सहयोग करने को भी कहा। डाक अधीक्षक पुखराज राठौड़ ने आश्वस्त किया कि नियमानुसार जांच पूरी होने पर कार्रवाई होगी तथा जमाकर्ताओं की पूंजी लौटाई जाएगी। पुलिस उप अधिक्षक हिमांशु जांगिड़ ने दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई का भरोसा दिया।

इस दौरान गजेन्द्रसिह, अर्जुनसिंह, कुलदीपङ्क्षसह, सरपंच सोहनलाल, पूर्व सरपंच राजेन्द्रसिहं, देवीसिह, चंदनसिंह राठौड़, शंभूसिह, अधिवक्ता जोगेन्द्रसिंह, कांतिलाल कुमावत समेत कई ग्रामीणों ने डाक विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाया। उन्होंने यह भी कहा कि विभाग मामले में लीपापोती कर रहा है और जमाकर्ताओं को गुमराह भी किया जा रहा है।