16 जुलाई 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

प्रेमिका को बाइक पर बैठाकर जा रहा था, पीछा कर रहे तीन युवकों ने मारी टक्कर, प्रेमी की मौत

पाली जिले के सिरियारी थाना क्षेत्र के मेलाप में एक युवक की बाइक को टक्कर मारकर हत्या करने का है मामला। तीन आरोपी दस्तयाब।
2 min read
Google source verification

पाली

image

Suresh Hemnani

Nov 15, 2023

प्रेमिका को बाइक पर बैठाकर जा रहा था, पीछा कर रहे तीन युवकों ने मारी टक्कर, प्रेमी की मौत

घटना स्थल पर क्षतिग्रस्त बाइक व जमा लोग

पाली जिले के सिरियारी थाना क्षेत्र के मेलाप में सोमवार को एक युवक की बाइक टक्कर मारकर हत्या करने का मामला सामने आया है। युवक मेलाप गांव से अपनी प्रेमिका को बाइक पर बिठाकर ले जा रहा था। पीछा कर रहे गांव के कुछ लोगों ने उसकी बाइक को टक्कर मारी। जिसमें युवक व प्रेमिका नीचे गिर गए और युवक की मौके पर मौत हो गई। जबकि उसकी प्रेमिका के मामूली चोटे आई हैं। पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्जकर मेडिक़ल बोर्ड से पोस्टमार्टम करवा शव परिजनों को सौंपा है। इधर, पुलिस ने तीनों आरोपियों को दस्तयाब कर लिया है। उनसे पूछताछ जारी है।

सिरियारी थानाधिकारी महिपालसिंह ने बताया कि सोमवार को बगड़ी निवासी ओमप्रकाश जाट (36) पुत्र जालाराम जाट अपनी प्रेमिका मेलाप निवासी रीतु (21) पुत्री पुसाराम मीणा से मिलने बाइक लेकर मेलाप पहुंचा। जहां से उसे बहला फुसला कर बाइक पर बिठाकर भगाकर ले जा रहा था। इसकी खबर मिलने पर गांव के तीन जनों ने बाइक से पीछा किया और वोपारी सरहद में भाग रहे प्रेमी युगल की बाइक को टक्कर मार दी। जिससे दोनों नीचे गिर गए। इसमें प्रेमिका के मामूली चोटें आई तथा युवक ओमप्रकाश जाट के सिर में चोटें आ गई। आरोपियों ने उसके साथ धक्का मुक्की व मारपीट भी की। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

सूचना पर पुलिस ने नामजद आरोपी मेलाप निवासी चौथाराम पुत्र मांगीलाल मीणा, धीराराम पुत्र वागाराम मीणा व बारातों का ओढ़ा निवासी मूलसिंह पुत्र लक्ष्मणसिंह रावत को दस्तयाब किया है। मामले में पुलिस ने युवती रीतु मीणा का मेडिक़ल कराकर बयान कलमबद्ध किए है। पुलिस ने मृतक के भाई लक्ष्मणराम जाट की रिपोर्ट पर हत्या दर्जकर जांच शुरू की है।