8 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अब कांग्रेस पार्षद बोले- भाजपा पार्षदों का आरोप झूठा, सिद्ध करके बताए किसको दिए रुपए

- गत दिनों भाजपा पार्षदों ने प्रेस वार्ता में लगाया था आरोप

less than 1 minute read
Google source verification

पाली

image

Suresh Hemnani

Nov 12, 2022

अब कांग्रेस पार्षद बोले- भाजपा पार्षदों का आरोप झूठा, सिद्ध करके बताए किसको दिए रुपए

अब कांग्रेस पार्षद बोले- भाजपा पार्षदों का आरोप झूठा, सिद्ध करके बताए किसको दिए रुपए

पाली। गत दिनों भाजपा पार्षदों ने पत्रकार वार्ता में कांग्रेस पार्षदों पर आरोप लगाया था कि उन्होंने रुपए लिए, इसके विरोध में शनिवार को कांग्रेस पार्षदों ने प्रेस नोट जारी कर बयान जारी किया है। इसमें कहा कि कांग्रेस पार्षदों द्वारा रुपए लेने का भाजपा पार्षदों का आरोप झूठा है। भाजपा पार्षद सिद्ध करके बताए कि किन किन कांग्रेस पार्षदों को रुपए दिए गए हैं।

कांग्रेस पार्षद संतोखसिंह बाजवा, बाबू भाई गौरी, भावना भाटी, मोनू मेघवाल, जशोदा कंवर, शहनाज बानों, चेन कंवर मंडली, पार्षद अकरम खिलेरी, ओमा चौधरी, शोभा परिहार, प्रवीण आर्य, रमेश बंजारा, रसीदा बानो, तालिब अली, मोइनुदीन भाटी पार्षद, डा. रमेश चावला, प्रकाश चौहान पार्षद , लीला देवी, दिलीप ओड, निर्मल तेजी ने प्रेस नोट जारी कर बयान जारी किया। इसमें कहा कि भाजपा पार्षदों को उन पार्षदों का नाम उजागर करना चाहिए, जो भ्रष्टाचार कर रहे हैं, भाजपा पार्षद आरोप लगाकर कांग्रेस पार्षदों को बदनाम कर रहे हैं।

उन्होंने कहा कि भाजपा की अंदरूनी लड़ाई से पाली की जनता त्रस्त है। कांग्रेस पार्षदों को झूठा बदनाम किया गया तो मानहानि का मुकदमा करेंगे। उनके लिए कांग्रेस पार्टी संगठन सर्वोपरि है और कांग्रेस के साथ ही रहेंगे।