
पाली संभाग मुख्यालय बनने से आसान होगा कामकाज, बदल जाएंगे राजनीतिक मायने
पाली। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने बजट रिप्लाई में शुक्रवार को विधानसभा में बड़ी घोषणा की। उन्होंने राजस्थान में 19 नए जिले और 3 संभाग मुख्यालय बनाने की घोषणा की है। इसमें पाली को संभाग मुख्यालय बनाने की घोषणा भी शामिल है। पाली से सटे ब्यावर को जिला बनाया गया है। इसमें पाली जिले के रायपुर व जैतारण क्षेत्र के कई गांव जाएंगे। पाली जिले में 10 करोड़ की लागत से स्पोर्ट्स स्कूल खोलने और बर में गर्ल्स कॉलेज खोलने की भी घोषणा की गई है। पाली को संभाग बनाने की घोषणा के साथ ही अब इसमें कौन-कौन से जिलों को शामिल किया जाएगा, इसकी चर्चा तेज हो गई है। पाली में संभाग मुख्यालय होने पर प्रशासनिक व पुलिस से सम्बंधित कई काम आसान हो जाएंगे। इन कामों में तेजी से बदलाव आएगा और जोधपुर के काम पाली स्तर पर ही हो जाएंगे।
पाली संभाग बनने से यह आएंगे बदलाव
- संभागीय आयुक्त स्तर के काम अब पाली में ही होंगे
- संभागीय आयुक्त से सम्बंधित राजस्व कार्य तेज होंगे।
- पाली में आईजी का पद सृजित होगा। ऐसे में पुलिस के कामकाज में तेजी आएगी।
- पाली में संभागीय आयुक्त कार्यालय खुलने से प्रशासनिक, पंचायत, पुलिस सहित अन्य कार्य सरलता से होंगे।
- संभागीय मुख्यालय होने से कुछ जिलों को पाली में शामिल किया जा सकता है। ऐसे में इन जिलों के कामकाज यहां होंगे।
- प्रशासनिक काम बढ़ने से यहां रोजगार के नए अवसर खुलेंगे।
- पानी के मुद्दे आसान होंगे, जवाई बांध जैसे जल बंटवारे संभागीय आयुक्त की निगरानी में होते है।
पाली को यह भी मिला
-पाली में 10 करोड़ की लागत से खुलेगा स्पोर्ट्स स्कूल।
-बर में खुलेगा गर्ल्स कॉलेज प्रस्तावित।
-रोहट की जैतपुर पुलिस चौकी को थाने में क्रमोन्नत किया जाएगा।
-गोडवाड़ के देसूरी में लेपर्ड कंजर्वेशन रिजर्व विकसित किया जाएगा। साथ ही -संरक्षित वन खेत्र वाडा खेड़ा सिरोही के कार्य करवाए जाएंगे।
-वोपारी मारवाड़ जंक्शन में 132 केवी जीएसएस
-जैन मंदिर रणकपुर के विकास कार्य के लिए नई कार्ययोजना तैयार की जाएगी।
-रोहट के मांडावास में उप स्वास्थ्य केन्द्र होंगे प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र में क्रमोन्नत।
-सोजत में प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र खोले जाएंगे।
-सुमेरपुर के सिंदरू में आयुर्वेद चिकित्सालय खोल जाएगा।
-रोहट से जालोर सड़क के 23 किमी भाग के नवीनीकरण के लिए 10 करोड़ रुपए
-बर से धूलकोट (4 किमी.) सड़क के लिए 1 करोड़ 40 लाख रुपए
स्टेट हाइवे 62 देसूरी के सुमेर पर पुलिया निर्माण (मारवाड़ जंक्शन-पाली) के लिए 2 करोड़ 50 लाख रुपए
-पावा से भाचुन्दा नदी पर सड़क मय पुलिया निर्माण 7 किमी. के लिए 6 करोड़ 50 लाख रुपए
-स्टेट हाइवे 61 पर मारवाड़ जंक्शन की कालीघाटी में 8 किमी सड़क के लिए दस करोड़ रुपए
-चंडावल-सोजत में सहायक अभियंता विद्युत कार्यालय खुलेगा
-मारवाड़ जंक्शन मिनी फूड पार्क होगा विकसित
-धुंधला-मारवाड़ जंक्शन में पशु चिकित्सा उप केन्द्र खोला जाएगा
-जोजावर-मारवाड़ जंक्शन में बहुउद्देशीय पशु चिकित्सालय खोला जाएगा।
ब्यावर अब जिला, पाली जिले के कई गांव होंगे अलग
ब्यावर को जिला बनाने की घोषणा से पाली का जैतारण व रायपुर क्षेत्र का बड़ा हिस्सा ब्यावर से जुड़ सकता है। इससे ये इलाके पाली से अलग हो जाएंगे। राजनीतिक तौर पर भी यह मायने रखता है। जैतारण, रायपुर क्षेत्र ब्यावर से सटा हुआ है। जो इलाके ब्यावर में जाएंगे, वहां प्रशासनिक कामकाज भी अब ब्यावर में होगा। अभी जैतारण अलग से विधानसभा क्षेत्र है और रायपुर क्षेत्र सोजत विधानसभा में आता है। ये दोनों विधानसभा क्षेत्र भी प्रभावित हो सकते है। सेंदड़ा, रायपुर मारवाड़, बर मारवाड़, रास, जैतारण व आनंदपुर कालू थाना वर्तमान में रायपुर व जैतारण क्षेत्र में आते है। अब यह देखना है कि इन थाना क्षेत्र का कितना इलाका ब्यावर से जुड़ता है। इससे पुलिस के कामकाज में भी बदलाव आएगा।
विकास को लगेंगे पंख
पाली को संभाग मुख्यालय बनाने से विकास को पंख लगेंगे। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने बजट में भी पाली को कई सौगातें दी और अब और बड़ी सौगात दी है। -महावीर सिंह सुकलाई, कांग्रेस नेता
ये ऐतिहासिक सौगात
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने पाली को जो संभाग बनाने की ऐतिहासिक सौगात दी, इसके लिए उनका धन्यवाद। साथ ही राजस्थान में 19 जिलों की घोषणा की। उससे आम लोगों की समस्याओं का आसानी से समाधान होगा।
-ओमा चौधरी, पार्षद
जिले के लिए बड़ी घोषणा
पाली को संभाग मुख्यालय बनाने सहित जिले में कई बड़ी घोषणा की है। मुख्यमंत्री पाली को लेकर हमेशा गम्भीर रहते हैं। यह बड़ी सौगात है। -शिशुपाल सिंह निंबाड़ा, कांग्रेस नेता
खेल प्रतिभाओं का बढ़ेगा हौसला
बजट रिप्लाई में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने पाली को संभाग मुख्यालय की सौगात दी है। इससे पाली के विकास को नई गति मिलेगी। इसके साथ ही पाली में 10 करोड़ की लागत से स्पोर्ट्स स्कूल की घोषणा की है। इससे खेल प्रतिभाओं का हौसला बढ़ेगा। -डॉ. यशपालसिंह कुम्पावत, उपाध्यक्ष, पाली जिला क्रीड़ा परिषद
पाली का होगा विकास
पाली जिले को संभागीय मुख्यालय घोषित करने से जिले सहित शामिल होने वाले जिलों की प्रगति को नई उड़ान मिलेगी। नवसृजित पाली संभाग के सृदृढ़ आधारभूत ढांचे व भौगोलिक संरचना से सुविधाओं का लाभ मिलेगा। -मोटु भाई, पार्षद व कांग्रेस नेता
पाली क्षेत्र को मिलेगी मजबूती
पाली को नया संभाग बनाने से क्षेत्र के विकास को अधिक मज़बूती मिलेगी। संभाग स्तर पर कार्य अधिक सरलता से हो पाएंगे। -आमीन अली रंगरेज, प्रदेश महासचिव, कांग्रेस आइटी सेल
चौराई में खुशियों की सौगात, बांटी मिठाई
रोहट। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने शुक्रवार को रिप्लाई बजट में रोहट क्षेत्र में तीन घोषणाएं की, जिससे ग्रामीणों में खुशी की लहर छा गई। मुख्यमंत्री गहलोत ने रिप्लाई बजट में जैतपुर पुलिस चौकी को जैतपुर पुलिस थाना में क्रमोन्नत किया। साथ ही मांडावास उपस्वास्थ्य केन्द्र को प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र में क्रमोन्नत करने एवं रोहट से जालोर सड़क के 23 किमी भाग का नवीनीकरण के लिए दस करोड़ रुपए की घोषणा की। इन घोषणाओं से उत्साहित ग्रामीणों ने एक-दूसरे को बधाई दी और मिठाई खिलाकर मुंह मीठा कराया।
Published on:
18 Mar 2023 02:29 pm
बड़ी खबरें
View Allपाली
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
