
राष्ट्रीय राजमार्ग पर भ्रमित करते संकेतक बोर्ड
पाली/जैतारण। जिले के बर से जोधपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर विभिन्न गांवों को निर्देशित करने के लिए लगाए संकेतक बोर्ड को उचित स्थान पर नहीं लगाने के कारण लोग भ्रमित हो रहे हैं।
राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित ग्राम भाकरवास की सरहद में झुझण्डा के नाम का संकेतक बोर्ड लगाऐ जाने के कारण लोगों को भ्रमित होना पड़ रहा है। बाहर से आने वाले लोग राजमार्ग पर झुझण्डा का बोर्ड देखकर चले जाते हैं, लेकिन वहां पर भाकरवास होने के कारण उन्हें लौटना पड़ता है। रात के समय लोगों को परेशानी अधिक होती है।
लोग भ्रमित हो रहे हैं
कई बार झुझण्डा जाने वाले लोग इस संकेतक बोर्ड को पढऩे के बाद भ्रमित होकर भाकरवास चले जाते हैं। फिर परेशान होकर लौटकर राजमार्ग पर आकर उन्हें आगे जाना पड़ता है। -रतनाराम सीरवी, रमेश सूत्रकार, भाकरवास
अधिकारियों को निर्देश करेंगे
गलत संकेतक बोर्ड को हटवाकर उचित स्थान पर लगवाने के लिए सम्बधित अधिकारियों को निर्देशित करेंगे। -डॉ. भास्कर विश्नोई, उपखण्ड अधिकारी, जैतारण
Published on:
12 Aug 2020 04:43 pm
बड़ी खबरें
View Allपाली
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
