20 जनवरी 2026,

मंगलवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

पाली से गुजरने पर पायलट के रवैये ने किया कार्यकर्ताओं को निराश

पायलट की जल्दबाजी से कार्यकर्ता निराश

2 min read
Google source verification
कांग्रेस अध्यक्ष पायलट का जगह-जगह स्वागत

कांग्रेस अध्यक्ष पायलट का जगह-जगह स्वागत

पाली . कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष सचिन पायलट का जोधपुर से चित्तौडग़ढ़ जाते समय पाली जिले में कई जगह कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी से स्वागत किया। बाल कल्याण श्रम बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष शिशुपालसिंह राजपुरोहित, जिलाध्यक्ष चुन्नीलाल चाड़वास, पूर्व जिला प्रमुख खुशवीरसिंह जोजावर, आईटी सेल प्रभारी सतपाल देवासी की अगुवाई में कार्यकर्ताओं ने देसूरी में पायलट से मुलाकात कर उनका स्वागत किया। बाद में हेमावास चौराहे पर प्रदेश कांग्रेस प्रतिनिधि चंदनसिंह राजपुरोहित, पाली ब्लॉक अध्यक्ष महेश जोशी, प्रदेश सचिव शोभा सोलंकी, मूलसिंह कुंपावत व प्रभुराम मीणा की अगुवाई में कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। हेमावास गांव में यशपालसिंह कुंपावत व कुलदीपसिंह की अगुवाई में स्वागत किया गया। गुर्जर समाज द्वारा देव सेना जिलाध्यक्ष मोतीलाल गुर्जर के नेतृत्व में पणिहारी चौराहे के निकट स्वागत किया गया।

रोहट में निराश हुए कार्यकर्ता

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष सचिन पायलट का शुक्रवार को पटेल छात्रावास आगमन पर स्वागत किया गया। यहां पायलट जल्दबाजी में दिखे। उन्होंने माला-साफा पहनने में भी जल्दबाजी दिखाई। एेसे में कार्यकर्ताओं को निराशा हाथ लगी। करीब डेढ़ घंटे के इंतजार के बाद रोहट पहुंचे पायलट से कार्यकर्ताओं ने पाली विधानसभा से किसान को टिकट देने की भी मांग उठाई। इस पर पायलट ने कहा कि टिकट किसी को भी मिले, वोट कांग्रेस को देना है। पायलट के साथ सेल्फी लेने वालों को भी रोक दिया गया। रोहट पहुंचने पर ब्लॉक अध्यक्ष मंगलाराम भीण्डर के नेतृत्व में स्वागत किया। इससे पूर्व टोल नाके पर सेवादल के मुख्य संगठक मोहन हटेला, पूर्व विधायक भीमराज भाटी, हेमाराम चौधरी, ब्लॉक मुख्य संगठक माणकलाल गर्ग समेत कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया।

सोमेसर . कस्बे से गुजर रहे स्टेट हाइवे पर बाल कल्याण श्रम बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष शिशुपाल सिंह निंबाड़ा के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष सचिन पायलट का स्वागत किया। यहां पायलट ने कार्यकर्ताओं से एकजुट होने का आह्वान किया। इस दौरान गोविन्दसिंह ओड़वारिया, रानी महिला ब्लॉक कांग्रेस उपाध्यक्ष कन्यादेवी, सतपाल देवासी आदि मौजूद थे। इधर, कस्बे के पेट्रोल पम्प के पास भी स्वागत किया गया। यहां हरिराम चौधरी व पूर्व जिला प्रमुख खुशवीरसिंह जोजावर मौजूद रहे।