
Top Story: गाय लोकप्रिय, सौहार्द का संदेश भी दे रही गौ माता
पाली। बदलते भारतीय परिवेश व शुद्धत्ता-गुणवत्ता के इस दौर में गाय सबसे लोकप्रिय पशुधन साबित हो रही है। गाय के दूध, इससे बने उत्पाद का चलन दैनिक जीवन में बढ़ता जा रहा है, वहीं गोमाता समाज में आपसी सौहार्द भी बढ़ा रही है। सभी धर्म के लोग गोपालन कर आजीविका चला रहे हैं। गाय से होने वाली आय से हर कोई खुश है।
गाय के नाम पर राजनीति भी होती है, लेकिन पाली में गोपालन ने इससे खत्म कर दिया है। मारवाड़-गोडवाड़ में हर समुदाय के लोग गाय को पाल बड़ी आय अर्जित कर रहे हैं। दुधारू पशु होने के कारण यह बहुत उपयोगी घरेलू पशु साबित हो रही है।
पाली में साढ़े तीन लाख के करीब गायें
पशुपालन विभाग की माने तो पाली में गायों का क्रेज बढ़ रहा है। वर्ष 2019 की पशुगणना के अनुसार पाली में कुल 3 लाख 60 हजार 871 गायें है। गाय को लेकर बढ़ रही आस्था के चलते अब इसकी देखरेख बढ़ी है। पाली की गोशालाओं में 73 हजार 169 गायें है। पाली में गिर, राठी, नागौरी व थारपाकर गाय की नस्ल सबसे अधिक पसंद की जा रही है।
सेवा के लिए 24 घंटे सक्रिय रहते गोसेवक
गाय की सेवा के लिए मारवाड़-गोडवाड़ के हर समुदाय के लोग 24 घंटे सेवा में रहते है। रोहट का कामधेनू संगठन रात में भी हाइवे पर हादसे में घायल गायों की स्पेशल तरीके से सेवा करते हैं। वे हाइवे पर नजर रखते है कि कहीं घायल गाय तो नहीं घूम रही है।
केस-1 -सुल्तान पालता है गायें, यहीं सबसे अधिक पसंद
पाली शहर के खोडिय़ा बालाजी इलाके में रहने वाले सुल्तान पुत्र बाबू खां ने बीस गायें पाल रखी है। वह गाय का दूध, घी, गोबर बेचकर अपना परिवार चलाता है। गाय के बारे में उसकी राय है कि इससे अच्छा मवेशी कोई नहीं है। यह अति भोली व जीवनदायिनी है। गोपालन ने उसकी जिंदगी बदल दी।
केस-2- गाय की सेवा में ही बीत जाता दिन
गिरादड़ा के नाथू भाई देवासी ने खुद को गायों की सेवा में ही समर्पित कर दिया। वे गायों की ही सेवा करते हैं और कहीं भी बेसहारा गाय को देखते है तो अपनी गोशाला ले आते। उनका कहना है कि गाय को सर्वाधिक पसंद किया जा रहा है। हर वर्ग में गाय के प्रति दया है। क्योंकि गाय जीवनदायिनी साबित हो रही है।
गाय आय का अच्छा स्त्रोत
गाय आय का अच्छा स्त्रोत है, पशुपालन करने वाले हर समुदाय के लोग अब गाय को प्रमुखता से पाल रहे हैं, इसके पीछे गाय के दूध की गुणवत्ता फायदे है। - डॉ. मनोज कुमार, पशु चिकित्सक, पाली।
Published on:
17 Oct 2021 10:18 am
बड़ी खबरें
View Allपाली
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
