7 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Dandiya Festival का होगा सबसे बड़ा आयोजन, मचेगी धूम

डांडिया महोत्सव 2022 : राजस्थान पत्रिका एवं पान बहार की ओर से होगा आयोजन, आगाज एक से

less than 1 minute read
Google source verification

पाली

image

Suresh Hemnani

Sep 19, 2022

Dandiya Festival का होगा सबसे बड़ा आयोजन, मचेगी धूम

Dandiya Festival का होगा सबसे बड़ा आयोजन, मचेगी धूम

Dandiya Festival 2022 in Pali Rajasthan : पाली। राजस्थान पत्रिका एवं पान बहार के तत्वावधान में पाली के जोधपुर रोड िस्थत होटल सिद्धार्थ में सबसे बड़े डांडिया महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। इस भव्य महोत्सव की तैयारियां जोरों पर चल रही हैं। डांडिया महोत्सव का शहरवासियों को बेसब्री से इंतजार है। कोरोना काल के बाद होने वाले इस डांडिया महोत्सव को लेकर युवाओं से लेकर हर वर्ग में खासा उत्साह है।

पाली शहर का सबसे बड़ा डांडिया महोत्सव 1 व 2 अक्टूबर को आयोजित किया जाएगा। इस दो दिवसीय डांडिया महोत्सव में शहरवासी सपरिवार शामिल होकर डांडिया खनकाएंगे। महोत्सव के दौरान विभिन्न श्रेणियों में पुरस्कारों की बौछार होगी। डांडिया महोत्सव को लेकर डांडिया रसिकों ने रिहर्सल शुरू कर दी है। स्थानीय कलाकार अपनी टीम के साथ मंच पर प्रस्तुति देने के लिए अभ्यास कर रही हैं।

पारिवारिक माहौल में होगा आयोजन
डांडिया महोत्सव का आयोजन पारिवारिक माहौल में किया जाएगा। रंगारंग डांडिया आयोजन में पालीवासी परिवार सहित पारम्परिक वेशभूषा में सज-धजकर भागीदारी निभाएंगे। महोत्सव में विभिन्न श्रेणियों में बच्चे, युवतियां-महिलाएं एवं युवा अपना हुनर दिखाकर पुरस्कार जीत सकेंगे। परिसर में ही दर्शकों की सुविधा के लिए फूड कोर्ट रहेगा।

भक्ति व मस्ती का होगा संगम
नवरात्र में होने वाले इस डांडिया महोत्सव में माता अम्बे की भक्ति के साथ मस्ती का संगम होगा। महोत्सव की जैसे-जैसे शहरवासियों को जानकारी हो रही है, वे इसमें भाग लेने को आतुर होते जा रहे है। महोत्सव को लेकर हर कोई डांडिया रास करने के लिए विशेष पोषक खरीदने के साथ सभी से हटकर दिखने के प्रयास में जुट गया है।