11 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

डांडिया महोत्सव का कल से छाएगा खुमार, पालीवासियों में उत्साह

डांडिया महोत्सव-2022 : राजस्थान पत्रिका एवं पान बहार की ओर से होगा आयोजन

2 min read
Google source verification

पाली

image

Suresh Hemnani

Sep 30, 2022

डांडिया महोत्सव का कल से छाएगा खुमार, पालीवासियों में उत्साह

डांडिया महोत्सव का कल से छाएगा खुमार, पालीवासियों में उत्साह

Dandiya Festival-2022 : पाली। नवरात्र में शहर के सबसे बड़े डांडिया महोत्सव की उल्टी गिनती शुरू हो गई है। राजस्थान पत्रिका एवं पान बहार के तत्वावधान में जोधपुर रोड स्थित होटल सिद्धार्थ में 1 व 2 अक्टूबर को होने वाले इस गरबा महोत्सव का खुमार अब शहरवासियों के सिर चढ़कर बोल रहा है। हर कोई इसमें पहुंचकर माता अम्बे के दरबार में डांडियां खनकाने को आतुर है। महोत्सव में गरबा गीतों की सरगम के साथ रिमिक्स गीतों पर हर आयु वर्ग के लोग परम्परागत गुजराती, मारवाड़ी और पाश्चात्य पोषक पहनकर डांडिया रास करेंगे। इस शानदार महोत्सव को यादगार बनाने के लिए शहरवासी कोई कसर नहीं छोड़ना चाहते है। इसमें कई स्थानीय कलाकार मंच पर नृत्य व गीतों की प्रस्तुति देकर अपनी सहभागिता निभाएंगे। इस महोत्सव में फूड कोर्ट भी होगा। पुरस्कारों की बौछार होगी।

नहीं छोड़ना चाहते कोई कसर
डांडिया महोत्सव में विभिन्न श्रेणियों में बच्चे, युवतियां-महिलाएं एवं युवा अपना हुनर दिखाकर पुरस्कार जीत सकेंगे। पुरस्कार जीतने के लिए शहरवासी उत्सुक है। डांडिया परिसर में नर्तक व शहरवासियों के लिए फूड कोर्ट होगा। जिसमें वे मनपसंद व्यंजनों का लुत्फ उठा सकेंगे।

गरबा ग्रुप लेंगे भाग
पाली शहर के सबसे बड़े डांडिया महोत्सव में कई गरबा व डांडिया ग्रुप भागीदारी निभाएंगे। इसके लिए उनकी तैयारी भी अब अंतिम चरण में है। इस महोत्सव में शानदार प्रस्तुति के लिए सभी ने जमकर अभ्यास किया है।

ये रहेंगे सहयोगी
जोधपुर रोड स्थित होटल सिद्धार्थ में होने वाले आयोजन में मुख्य सहयोगी बीसीएम प्रोपर्टीज पाली है। इसके साथ पाली जिला दुग्ध उत्पादन सहकारी संघ, देवड़ा हुंडई पाली, पुरोहित टेंट हाउस, बिच्छु लाइट पाली, कुमावत सांउड एण्ड लाइटिंग, गुड हेयर, एलआरवी ग्रुप पाली, कॉन्ट-2 सिक्योरिटीज कार्यक्रम के सहयोगी है। हिरल स्टूडियो फोटोग्राफी पार्टनर है। आयोजन से जुड़ने के लिए मनोज दवे 9828835591 से सम्पर्क कर सकते हैं।

प्रवेश पत्र इन स्थानों पर सुबह 11 से शाम 6 बजे तक उपलब्ध
1. राजस्थान पत्रिका, 147, गांधी नगर, मंडिया रोड, पाली
2. जनता बुक डिपो, बांगड़ लॉ कॉलेज के सामने, पाली
3. ओसवाल टी कम्पनी, सर्राफा बाजार, पाली
4. खेड़ा ब्यूटी सलेक्शन, सोमनाथ मंदिर, पाली
5. ला पिनोज. पिज्जा, नया बस स्टैण्ड, सुमेरपुर रोड, पाली
6. मनीषा स्पोट् र्स, रामद्वारा के पास, गांधी मूर्ति, पाली