5 मई 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

महिला कांस्टेबल ने तालाब में तैरता देखा युवक का शव, गोताखोरों के साथ पहुंची एसडीआरएफ की टीम, Watch Video

मृतक की जेब में मिले मोबाइल से हुई शिनाख्त, पुलिस ने शव को अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया।

2 min read
Google source verification

पाली

image

Suresh Hemnani

Aug 31, 2023

महिला कांस्टेबल ने तालाब में तैरता देखा युवक का शव, गोताखोरों के साथ पहुंची एसडीआरएफ की टीम, Watch Video

तालाब से शव को बाहर निकालते गोताखोर व एसडीआरएफ के जवान

Dead body of young man found : पाली के लाखोटिया उद्यान स्थित अटल वाटिका के पीछे तालाब में गुरुवार दोपहर को एक युवक का शव तैरता मिला। सूचना पर औद्योगिक थाना पुलिस मौके पर पहुंची। इसके बाद गोताखोरों के साथ एसडीआरएफ की टीम को मौके पर बुलाया गया। जिस पर शव को बाहर निकालकर बांगड़ अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया।

पुलिस ने बताया कि मृतक की उम्र करीब 30-35 साल के बीच है। उसने जींस-टी-शर्ट पहन रखा है। वहीं मृतक की जेब में एक मोबाइल भी मिला। जिसके आधार पर उसकी शिनाख्त पाली शहर के इंद्रा कॉलोनी निवासी देवेन्द्रसिंह पुत्र पवनसिंह रावणा राजपूत के रूप में हुई। पुलिस ने मृतक के परिजनों को शव मिलने की जानकारी दी।

कंट्रोल रूम को महिला कांस्टेबल ने दी सूचना
महिला कांस्टेबल गुरुवार दोपहर को लाखोटिया उद्यान में गश्त कर रही थी। इस दौरान मनचलों की तलाश में वे अटल वाटिका में पहुंची। जहां से उनकी नजर तालाब में पड़ी। देखा तो एक युवक का शव तालाब में तैर रहा था। जिस पर उन्होंने पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना दी। इसके बाद औद्योगिक थाना प्रभारी उदयसिंह शेखावत, एएसआई मुकेश व्यास सहित पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे। इसके बाद गोताखोर पिन्टू मामा, यासीन पठान, विक्रम राठौड़ और कुंदनसिंह ने तालाब से शव बाहर निकाला। शव को बांगड़ अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया।

गूंगे युवक ने इशारों में बताई घटना
अटल वाटिका में 16-17 साल का हसन नाम का युवक पहुंचा। हसन बोल नहीं सकता। उसने इशारों में बताया कि भजन संध्या वाली रात मृतक ने शराब पी। नशे की हालत में वो तालाब में गिर गया। शव की हालत देखकर भी लग रहा था कि शव 2-3 दिन पुराना है।