15 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

पुत्र की मौत की खबर सुन सदमे से पिता की भी सांसे छूटी, गमगीन माहौल में एक साथ उठी अर्थी

-पाली जिले के जैतारण क्षेत्र के देवरिया गांव का मामला

less than 1 minute read
Google source verification

पाली

image

Suresh Hemnani

May 03, 2021

पुत्र की मौत की खबर सुन सदमे से पिता की भी सांसे छूटी, गमगीन माहौल में एक साथ उठी अर्थी

पुत्र की मौत की खबर सुन सदमे से पिता की भी सांसे छूटी, गमगीन माहौल में एक साथ उठी अर्थी

पाली/जैतारण। अपने बीमार पुत्र के जोधपुर में ईलाज के बाद सकुशल लौटने की उम्मीद पर ठहरे पिता को अचानक अपने पुत्र की बुरी खबर मिल गई। सदमे से पिता ने अपनी सांसे नहीं रोक पाया, पुत्र का शव जैतारण क्षेत्र के गांव देवरिया में पहुंचा तब पिता भी चल बसे। सोमवार को पिता व पुत्र की एक साथ अर्थी उठी, दोनों का ग्राम देवरिया में गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार किया गया। हालांकि पिता व पुत्र दोनों मे कोविड के कोई लक्षण नहीं बताए गए।

ग्रामीणो के अनुसार ग्राम देवरिया निवासी प्रहलाद बावरी (46 ) पुत्र भंवरलाल करीब एक पखवाडा से बीमार हो जाने पर जोधपुर मे उनका उपचार चल रहा था। प्रहलादराम वर्षो से पत्थर घड़ाई का कार्य करने के कारण संभवत: सिलिकोसिस रोग हो सकता है। उनकी रविवार शाम को जोधपुर मे इलाज के दौरान मौत हो गई। मौत के बाद शव परिजनों को सुपुर्द कर दिया।

सोमवार को सुबह उनका शव गांव देवरिया मे लेकर आए, इधर उनके करीब 70 वर्ष के वृद्ध पिता भंवरलाल बावरी को रविवार रात्रि को पुत्र की मौत की खबर सुनते ही इसी रात को उनका भी दम टूट गया। सोमवार को पिता- पुत्र का अन्तिम संस्कार किया गया।