30 दिसंबर 2025,

मंगलवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

इकलोते पुत्र की फार्म पॉण्ड में डूबने से मौत

जैतारण थाना क्षेत्र का मामला

2 min read
Google source verification
इकलोते पुत्र की फार्म पॉण्ड में डूबने से मौत

इकलोते पुत्र की फार्म पॉण्ड में डूबने से मौत

जैतारण पत्रिका। जैतारण थाना क्षेत्र के ग्राम गरनिया की सरहद स्थित एक निजी फार्म पॉण्ड में डूबने से राजादण्ड निवासी एक युवक की मौत हो गई। युवक पॉण्ड से पानी निकाल रहा था। पैर फिसल जाने के कारण वह पानी में डूब गया। गुरूवार रात्रि को करीब 11 बजे बाद उनके शव को बडी मशक्कत से बाहर निकाला गया। शुक्रवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सुर्पुद किया गया।

पुलिस के अनुसार ग्राम राजादण्ड निवासी चंदुकुमार (19) पुत्र ढगलाराम वाल्मीकि ग्राम गरनिया में खेत में खेती का काम कर रहा था। यहां एक निजी फार्म पर पॉण्ड बना हुआ है। वह पॉण्ड से पानी निकाल रहा था। इस दरम्यान उसका पैर फिसल गया। इससे वह पॉण्ड में डूब गया। सूचना मिलने पर जैतारण तहसीलदार निरभाराम कोडेचा, जैतारण विधायक अविनाश गहलोत व पूर्व संसदीय सचिव दिलीप चौधरी के साथ पुलिस जाब्ता भी पहुंच गया। रात्रि को मृतक के शव को बाहर निकालने की काफी प्रयास किया। तहसीलदार कोडेचा ने जिला प्रशासन से तैराक मांगे। इस बीच शिव सेना कमाण्डो फोर्स के अध्यक्ष अशोक सैनी की अगुवाई में देर रात्रि को शव को बाहर निकालने में सफलता मिली। शव को जैतारण मोर्चरी में लाया गया। विधायक अविनाश गहलोत को सूचना मिलने पर जैतारण राजकीय अस्पताल पहुंचे। उन्होंने जैतारण तहसीलदार निरभाराम कोडेचा से आग्रह कर मृतक के परिजनों को सरकारी सहायता दिलाने की मांग की। वहीं पुलिस ने मृतक के चचेरे भाई विनोद पुत्र नारूराम वाल्मीकि की रिपोर्ट पर मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई।

7 वर्ष पूर्व उठ चुका था पिता का साया

मृतक के पिता का साया करीब 7 वर्ष पूर्व उठ चुका था। मां का यही एक इकलौता सहारा था। पिता की मौत के बाद इसकी पढाई भी छूट गई थी। खेती व मजदूरी करके बीमार मां का सहारा बना हुआ था। इकलौते भाई की मौत हो जाने पर तीनों बहनों व मां का रो-रो कर बुरा हाल है।