11 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बुलेट पर सवार होकर जा रहे थे दो दोस्त, तेज रफ्तार एम्बुलेंस ने मारी टक्कर, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल

सड़क हादसा: एक युवक की मौत, एक गंभीर घायल

2 min read
Google source verification

पाली

image

Suresh Hemnani

Aug 16, 2023

बुलेट पर सवार होकर जा रहे थे दो दोस्त, तेज रफ्तार एम्बुलेंस ने मारी टक्कर, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल

हादसे के बाद मोके पर पड़ी बुलेट व मृतक चेतन चौधरी का फाइल फोटो।

death of youth in bullet-ambulance accident in Ranawas of Pali : पाली जिले के मारवाड़ जंक्शन क्षेत्र के राणावास गांव निवासी दो दोस्त बुलेट लेकर काजलवास अपने एक दोस्त की ओर से आयोजित कार्यक्रम में जा रहे थे। रास्ते में वे डिंगोर चौराहे के निकट तेज गति से आ रही घायल मवेशियों को ले जाने वाली एम्बुलेंस ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे में दोनों गंभीर घायल हो गए। जिन्हें एम्बुलेंस चालक ही मारवाड़ जंकशन अस्पताल लेकर पहुंचा। जहां चिकित्सक ने राणावास गांव निवासी चेतन 27 साल पुत्र नारायण चौधरी को मृत घोषित कर दिया। गंभीर घायल चेतन 31 साल पुत्र जगदीश सोनी को प्राथमिक उपचार के बाद पाली रेफर किया गया। जहां उसका उपचार जारी है।

तीसरा दोस्त उतर गया था
चेतन चौधरी और चेतन सोनी अपने एक और दोस्त प्रशांत पांचाल को भी साथ लेकर काजलवास जा रहे थे। वे राणावास में उसकी फास्ट फूड की शॉप पर भी गए लेकिन स्टॉफ नहीं होने के कारण वे उनके साथ नहीं जा सके। ऐसे में चेतन सोनी और चेतन चौधरी दोनों ही बाइक से काजलवास के लिए निकल गए। वहां उनके एक दोस्त की और से प्रसादी का कार्यक्रम आयोजित किया था। चेतन चौधरी होलसेल किराणा व्यापारी था और घायल चेतन सोनी की राणावास में मोबाइल शॉप है।

परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल
घटना के बाद से मृतक चेतन चौधरी के परिजनों का रो-रो कर बुरा है। उन्हें यकीन नहीं हो रहा था। जिसे बेटे जल्द शादी करवाने का वे सपना देख रहे थे। वह आज इस दुनिया में नहीं है। घटना की जानकारी मिलने पर बड़ी संख्या में बांगड़ हॉस्पिटल घायल चेतन सोनी के रिश्तेदार और दोस्त पहुंचे।