9 जून 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

आशियाना सजाने सजा रंगों का बाजार

- फेस्टिवल सीजन में कलर मास्टर बिजी- हर कोई करवा रहे घरों पर कलर

2 min read
Google source verification
Decorating colors market

आशियाना सजाने सजा रंगों का बाजार,आशियाना सजाने सजा रंगों का बाजार

पाली। दीपावली का त्योहार (Festival of diwali ) नजदीक आते ही घरों की दीवारें ाी रोशन होने को आतुर है। हर कोई अपनी पसंद के अनुरूप घर को संवारना चाहता है। इसी चाहत के चलते बाजार में रंग रोगन (color trend) दुकानों पर ग्राहकों का जमावड़ा लगा हुआ है। लोग दीवारों को सजाने में लगे हैं। बाजार में ग्राहकों की मांग को दे ाते हुए दुकानदारों द्वारा ाी रंगों में तरह-तरह की वैराइटीज उपलब्ध करवाई जा रही है।

ये है कलर ट्रेंड में
कलर मास्टरों की माने तो शहरवासी मकान मे एलिवेशन में
प्लास्टिक पेंट व डिस्ट बर कराना ज्यादा पसंद करते है। साथ ही
घर को सजाने के लिए लाइट कलर्स की डिमांड ज्यादा रहती है।
जिसमें ब्राउंड, फीका कॉफी कलर आदि।
इसी तरह घर के अंदर की दीवारों को चमकाने के लिए ज्यादातर
शहरवासी व्हाइट कलर कराना ज्यादा पसंद करते है। जिसमें
प्लास्टिक पेंट का उपयोग ज्यादा करते है। इसके साथ ही इन
दिनों वन वॉल वन पेंट का ाी काफी क्रेज है। कमरे की एक
दीवार पर गहरे रंग करवा रहे है। वही बच्चों के कमरे में भी
उनकी पसंद के अनुसार वन वॉल वन कलर करवाया जा रहा है। जिसमें
वॉल पेपर डिजाइन, टेक्सचर डिजाइन वॉल आदि शामिल है।

बाजार में इन दिनों कलरशॉप पर ग्राहकों की ाीड़ दे ाने को
मिल रही है। जापानी टेक्नोलॉजी पेंट का क्रेज बढ़ रहा है। कलर
करने वाले लोगों का कहना है इस पेन्ट में कवरिंग और सीम
अच्छी आती है। लोग आजकल थीम बेस्ड कलर को लेकर ाी उत्सुक
हैं। जिसमें किचन में ऑयल बेस सैटिन और बैडरूम में वैलवेट,
सैटिन ग्लो वाटर बेस और प्लास्टिक पेन्ट का चलन बढ़ा है। रूम
में एक टैक्सचर की दीवार का ाी चलन इन दिनों काफी है।
दरवाजों और फर्नीचर पर एनामेल पेन्ट या पॉलिस का क्रेज बढ़
रहा है। कलर शॉप वालों की मानें तो अब लोगों का ध्यान चट ा
रंगों के बजाय व्हाइट कलर पर अधिक है। एक दीवार का
टैक्सचर का ट्रेंड ाी इन दिनों है।

दीपावली की सीजन, नहीं है समय
दीपावली से पहले हर कोई अपने घर को चमकाना चाहता है। ऐसे
में इन दिनों हम कलर पेंटर बिजी चल रहे है। शहरवासी मकान
की अंदर की दीवारों को चमकाने के लिए ऑयल पेंट, डिस्ट बर
तथा कई प्रकार की टेक्सचर डिजाइन पेंट करवा रहे है।
इसके साथ ही खिड़कियों पर कलर व पॉलिसी करवाई जाती है। घर
के अंदर की दीवारों पर एनामल पुट्टी, वॉल पुट्टी करवाने के
बाद प्लास्टिक, लग्जरी कलर करवाना शहरवासी पसंद कर रहे है।
- जयंतीलाल जोशी, कलर पेंटर

घर पर करवा रहे रंग-रोगन
दीपावली को लेकर घर पर रंग-रोगन करवा रहे है। जनवरी में
बिटिया की शादी भी है इसलिए सोचा दीपावली से पहले ही मकान को
चमका दिया जाए। घर पर रंग भी बिटिया की पंसद से करवाया।
- निर्मला सोलंकी, वैष्णव कॉलोनी

बड़ी खबरें

View All

पाली

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग