
विश्वविद्यालय व नगर निगम की आवश्कतापाली संभाग मुख्यालय पर विश्वविद्यालय व नगर निगम की आवश्यकता को लेकर राजस्थान पत्रिका कार्यालय में सामूहिक चर्चा करते पार्षद व जनप्रतिनिधि। पत्रिका,विश्वविद्यालय व नगर निगम की आवश्कतापाली संभाग मुख्यालय पर विश्वविद्यालय व नगर निगम की आवश्यकता को लेकर राजस्थान पत्रिका कार्यालय में सामूहिक चर्चा करते पार्षद व जनप्रतिनिधि। पत्रिका,जनप्रतिनिधियों ने उठाई आवाज : बोले- बिन मांगे दिया संभाग तो नगर निगम व विश्वविद्यालय भी मिले तुरन्त
Demand for Municipal Corporation and University in Pali : सीएम ने पाली को बिना मांगे ही संभाग की सौगात दी है तो संभाग में विश्वविद्यालय व नगर निगम भी तत्काल दे देने चाहिए। यह कहना है पाली के पार्षदों का। उनका कहना था कि पाली में आज नगर परिषद है और ये ढाणी जैसा है। जब ढाणी को संभाग बनाया है तो उसके विकास के लिए नगर निगम बेहद जरूरी है। विश्वविद्यालय के तो मापदण्ड पाली पूरे कर रहा। ऐसे में उसे तो नगर निगम के पहले ही दे देना चाहिए। जिससे पाली के साथ जालोर, सिरोही व सांचौर जिलों के विद्यार्थियों को भी जोधपुर व कोटा सहित अन्य बड़े शहरों में शिक्षा के लिए जाने की जरूरत नहीं रहे।
शहर का होगा विकास
विश्वविद्यालय पाली में होना ही चाहिए। जैसे सीएम ने पाली को संभाग बनाया है वैसे ही विश्वविद्यालय व नगर निगम भी बिना मांगे दे देने चाहिए थे। निगम बनने पर यहां आरएएस व आइएएस स्तर के अधिकारी बैठेंगे। शहर का विकास तेजी से होगा। निगम बनने पर त्वरित कार्य होंगे। विश्वविद्यालय बनने पर शिक्षा में नए आयाम स्थापित होंगे। -मोटू भाई, पार्षद
संभाग के साथ ही करनी थी घोषणा
सीएम को संभाग के साथ ही पाली में विश्वविद्यालय व निगम की घोषणा कर देनी चाहिए थी। पत्रिका के विश्वविद्यालय व निगम की मुहिम सराहनीय है। निगम बनने पर वित्तीय स्वीकृतियां अधिक मिलेगी। विकास होगा। सीएम को अब यह घोषणा तत्काल करनी चाहिए। -मूलसिंह भाटी, पूर्व उप सभापति, नगर परिषद
बदल जाएगा शहर
नगर निगम बनने पर पाली शहर की तस्वीर बदल जाएगी। यहां अनुभवी अधिकारी आएंगे। अभी नगर परिषद में कई ऐसे अधिकारी आ रहे है, जो शहर के हालात पूरी तरह नहीं समझ पाते। पाली के विकास के लिए निगम जरूरी है। -विकास बूबकिया, पार्षद
नए अधिकारी करेंगे विकास
पाली में नगर निगम व विश्वविद्यालय होना बेहद जरूरी है। निगम में नए अधिकारी आएंगे तो शहर का विकास तेजी से व बेहतर होगा। -रिखब मरलेचा, पार्षद
निगम बनने पर बढ़ेंगे साधन
नगर निगम आने पर साधनों बढ़ेंगे। अभी नगर परिषद में संसाधनों की बहुत कमी है। निगम आने पर रोजगार के अवसर बढ़ेंगे। समस्याओं का समाधान जल्द होगा। शहर में पर्यटन के स्थलों का विकास होगा। शहर का दायरा बढेगा। इसके साथ विश्वविद्यालय होने पर विद्यार्थियों को बहुत लाभ होगा। -सुरेश चौधरी, पूर्व पार्षद
शहर का क्षेत्रफल बढेगा
नगर निगम बनने से पाली शहर का क्षेत्रफल बढेगा। शहर की स्थिति भी बदल जाएगी। बजट अधिक मिलेगा। जिससे विकास होगा। -दिलीप ओड, पार्षद
मुहिम आमजन से जुड़ी
नगर निगम व विश्वविद्यालय की मुहिम आमजन से जुड़ी है। नगर निगम में आइएएस व आरएएस स्तर के अधिकारी आने से बेहतर विकास के साथ जनप्रतिनिधियों व आमजन को लाभ होगा। आज विश्वविद्यालय नहीं होने से पाली के विद्यार्थियों को अन्य शहरों में जाना पड़ता है। कई विद्यार्थी अध्ययन छोड़ने को मजबूर हो जाते है। यह हालात विश्वविद्यालय आने पर बदलेंगे। -रमेश चावला, पार्षद
पाली करता मापदण्ड पूरे
विश्वविद्यालय बनाने के पाली मापदण्ड पूरे करता है। सीएम को विश्वविद्यालय तुरन्त देना चाहिए। इसके साथ नगर निगम भी मिलना चाहिए। जिससे संभाग मुख्यालय पाली का विकास हो। -विक्रमपालसिंह, पार्षद
25 साल से नहीं बदले हालात
पाली के हालात पिछले 25 साल से नहीं बदले है। पाली अभी ढाणी जैसा है। इसलिए नगर निगम की मांग को तुरन्त पूरा किया जाना चाहिए। जिससे शहर का विकास हो। -प्रकाश चौहान, पार्षद
जनता को होगा लाभ
विश्वविद्यालय संभाग में होना ही चाहिए। इससे विद्यार्थियों को घर में पढ़ने की सुविधा मिलेगी। नगर निगम होने से विकास होगा। जनता को लाभ मिलेगा। -मेहबूब टी, पार्षद
नगर परिषद प्रयोगशाला
पाली में नगर परिषद अभी प्रयोगशाला है। निगम बनने पर यह हालात बदलेंगे। शहर का हर क्षेत्र में विकास होगा और यह वास्तव में संभाग लगेगा। सभी को इस मुहिम में शामिल होना चाहिए। -हकीम भाई, नेता प्रतिपक्ष
सभी संभाग में विश्वविद्यालय
प्रदेश के सभी संभाग में विश्वविद्यालय है। ऐसे में पाली को इससे वंचित रखना गलत है। नगर निगम बनने पर पाली में भी जोधपुर जैसी सुविधाएं होगी। -लूणसिंह राजपुरोहित, पार्षद
तेजे से होंगे निर्णय
पाली में नगर निगम बनने पर विकास के निर्णय तेजी से होगी। शहर आधुनिक बनेगा। शहर में होने वाले अतिक्रमण भी हटेंगे। -रघुनाथसिंह मंडली, शहरवासी
जनता व जनप्रतिनिधि चाहते हैं
जनता व जनप्रतिनिधि पाली में विश्वविद्यालय व नगर निगम चाहते हैं। नगर निगम बनने पर शहर का बेहतर विकास हो सकेगा। -संतोखसिंह बाजवा, पार्षद
पीढि़यों को मिलेगा लाभ
पाली में विश्वविद्यालय खुलने पर पीढि़यों को लाभ होगा। विद्यार्थियों को अध्ययन के बेहतर अवसर मिलेंगे। नगर निगम विकास के द्वार खोलेगा। -जयसिंह राजपुरोहित, पूर्व पार्षद
Updated on:
19 Aug 2023 09:12 pm
Published on:
19 Aug 2023 09:03 pm
बड़ी खबरें
View Allपाली
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
