
देवनारायण बोर्ड अध्यक्ष ने जायजा लेकर दिए ये निर्दे्श
पाली पत्रिका. देवनारायण बोर्ड अध्यक्ष जोगिन्दर सिंह अवाना शनिवार को सेंदड़ा पहुचे। उनका जिले की सीमा पर एमबीसी वर्ग के सरपंचों व जनप्रतिनिधियों की ओर से स्वागत किया गया। बर गुर्जर समाज भवन में उन्होंने एमबीसी वर्ग के लोगों के साथ चर्चा की। सोजत क्षेत्र के बगडी में जाने पूर्व कई जगह समाज के लोगों व कार्यकर्ताओं ने उनकी अगवानी की।
गुड़ा बीजा के पास देव डूंगरी आवासीय विद्यालय में उन्होंने एक धार्मिक आयोजन के लिए जाते समय आवासीय विद्यालय का औचक निरीक्षण किया। बच्चों ने विभिन्न समस्याओं के बारे में बताया। विदेश मंत्रालय नई दिल्ली के निदेशक अमराराम गुर्जर से चर्चा की। आवासीय विद्यालय विकास समिति के सदस्यों ने विद्यालय की 280 सीटों से 360 सीटें करने, विज्ञान फैकल्टी खोलने ,बाउंड्री वॉल के ऊपर तारबंदी कराने का आग्रह किया। ग्रामीणों ने पानी की समस्या बताई। अवाना व गुर्जर ने देवनारायण डूंगरी स्थित देवनारायण मंदिर के दर्शन किए।
देव डूंगरी में देवनारायण योजना के तहत संचालित आवसीय विद्यालय व छात्रावास का निरीक्षण किया। विद्यार्थियो से संवाद कर उनकी समस्या सुनी और मौके पर ही समस्याओं का समाधान किया। इसके बाद उन्होंने बगड़ी में देवनारायण मंदिर प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव में शिरकत की। योजनाओं के बारे में जानकारी दी। इस दौरान मुख्यमंत्री सलाहकार निरंजन आर्य, जोधपुर विधायक मनीषा पंवार, पूर्व काबीना मंत्री माधव ङ्क्षसह दीवान, आईएफएस अमराराम, आईआरएस घनश्याम ङ्क्षसह, सरपंच रघुवीर ङ्क्षसह, बर सरपंच महेंद्र चैहान, जयराम प्रवर्तन निरीक्षक, महेंद्र भारती भामसं संगठन मंत्री , वेनाराम चाड़, डॉ अमित ,घेवरराम गुर्जर आदि मौजूद रहे।
आज रास कार्यक्रम में भाग लेंगे
देवनारायण बोर्ड अध्यक्ष अवाना रविवार सुबह 8.30 बजे जोधपुर से रवाना होकर सुबह 11 बजे जैतारण क्षेत्र के रास पहुंचेंगे। जहां वे गुर्जर समाज के प्रबुद्धजनों के साथ विचार विमर्श करेंगे। वे दोपहर 2 बजे रास से जयपुर के लिए प्रस्थान करेंगे।
Published on:
09 Apr 2022 10:22 pm
बड़ी खबरें
View Allपाली
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
