16 जनवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Mahashivratri 2024 : नम: शंभवाय च मयोभवाय च नमः शंकराय च… शिव की भक्ति में लीन हुए श्रद्धालु

Mahashivratri 2024 : पाली शहर के सोमनाथ महादेव सहित अन्य मंदिरों में लगी श्रद्धालुओं की कतार  

less than 1 minute read
Google source verification

पाली

image

Suresh Hemnani

Mar 08, 2024

Mahashivratri 2024 : नम: शंभवाय च मयोभवाय च नमः शंकराय च... शिव की भक्ति में लीन हुए श्रद्धालु

पाली शहर के सोमनाथ मंदिर में जलाभिषेक करती युवतियां व महिलाएं।

Mahashivratri 2024 : त्र्यम्बकं यजामहे सुगन्धिं पुष्टिवर्धनम्। उर्वारुकमिव बन्धनान् मृत्योर्मुक्षीय मामृतात्..., नम: शंभवाय च मयोभवाय च नमः शंकराय च मयस्कराय च नमः शिवाय च शिवतराय च... जैसे मंत्रों के साथ शुक्रवार को शिवालय गूंज उठे। ओम नम: शिवाय का उच्चारण करते हुए भोलेनाथ के भक्त भोर होने से पहले महादेव के मंदिरों में जल, दूध, बिल्व पत्र, पुष्प आदि लेकर पहुंचे। वहां महादेव का विधि-विधान के साथ जल व दूध के साथ शहद, घी, गन्ने का रस सहित अन्य सामग्री से अभिषेक किया। भोलेनाथ पर बिल्व पत्र चढ़ाकर विश्वकल्याण की प्रार्थना की। व्रत व उपवास रखकर भोलेनाथ की आराधना की।

श्रृंगार ऐसा, ठहर गई नजर
महाशिवरात्रि पर शिवालयों को फूलों व रोशनी से मनमोहक सजाया। सोमनाथ महादेव मंदिर में भगवान का सुबह व शाम ऐसा श्रृंगार किया कि श्रद्धालुओं की नहर ठहर गई। मंदिर में लगी कतार के कारण लोगों को बारी का इंतजार करना पड़ा। वहां श्रद्धालुओं ने भाल पर त्रिपुण्ड लगवाया और मंत्र जाप किया। महाशिवरात्रि पर कई लोगों ने घरों में भोलेनाथ का अभिषेक किया।

मंदिरों में लगी कतार
शहर के लाखोटिया महादेव, आमलेश्वर महादेव, निहालेश्वर, मण्डलेश्वर, पातालेश्वर, नंदेश्वर, ओमकारेश्वर, प्रशासन पछाड़ महादेव, शिवाजी नगर में विराजमान भोलेनाथ, टैगोर नगर शिवालय, रुद्राक्ष महादेव, पिपलेश्वर महादेव, नया गांव स्थित शिव मंदिर, सोसायटी नगर शिवालय, राजेन्द्र नगर स्थित महादेव बगेची, पंचमुखी महादेव के साथ हर शिवालय में भोलेनाथ के भक्तों की कतार लगी।