
चक्रवाती तूफान से बिजली ढांचे को नुकसान, 65 पोल, दस ट्रांसफार्मर गिरे, 15 किमी बिजली लाइन टूटी
पाली। पाली जिले में तौकते चक्रवाती तूफान से सबसे अधिक नुकसान बिजली ढांचे को पहुंचा है। पूरे जिले में बिजली व्यवस्था गड़बड़ा गई। पाली जिले में बुधवार शाम तक 65 बिजली पोल, दस ट्रांसफार्मर गिर गए। बड़ी संख्या में पेड़ बिजली लाइनों पर गिरने से 15 किलोमीटर से अधिक दूरी की बिजली लाइनें गिर गई। पाली शहर सहित गांव व कस्बों में करीब 12 से बीस घंटे तक बिजली व्यवस्था बाधित रही। कई गांवों में बुधवार पूरी रात अंधेरा रहा। डिस्कॉमकर्मी इसे दुरुस्त करने में जुटे हुए हैं।
बिजली गुल, उपभोक्ता परेशान
पाली शहर, रोहट, सुमेरपुर, गुंदोज, सांडेराव, तखतगढ़, बाली, नाना, फालना, देसूरी, बिसलपुर, सादड़ी, रानी, मारवाड़ जंक्शन, सोजत रोड, सोजत सिटी, बगड़ी नगर, जैतारण, रायपुर मारवाड़, बर, सेंदड़ा, आनंदपुर कालू, चंडावल, खिंवाड़ा, सिरियारी, शिवपुरा, जाडन सहित आस-पास के इलाकों में बड़ी संख्या में बिजली के पोल व लाइनें टूट गई। यहां बड़ी संख्या में पेड़ गिरने के समाचार है। लाइनें टूटने से बिजली गुल हो गई। कई इलाकों में बिजली बुधवार शाम तक सुचारू कर दी गई, लेकिन ग्रामीण इलाकें रातभर बंद रहे। जहां ट्रांसफार्मर जले है, वहां बिजली सुचारू करने में समय लग सकता है।
बिजली बंद है तो यहां करें शिकायत
किसी भी उपभोक्ता के यहां बिजली बंद, लाइनें टूटने या कोई बिजली सम्बंधी शिकायत है तो वह डिस्कॉम के कॉल सेंटर 18001806045 पर कॉल कर शिकायत दर्ज करवा सकता है। यहां से शिकायत का निवारण किया जाएगा।
व्यवस्था सुचारू करने में जुटे
तूफान से बिजली सिस्टम को खासा नुकसान पहुंचा है। 65 बिजली पोल, 10 ट्रांसफार्मर गिरे है। करीब पन्द्रह किलोमीटर लम्बी लाइनें टूटी है। पूरे जिले में बिजली ढांचे को नुकसान हुआ है। समय पर बिजली सप्लाई चालू करने के लिए पूरी टीम को अलर्ट किया हुआ है। - घनश्याम चौहान, अधीक्षण अभियंता, डिस्कॉम, पाली।
Published on:
20 May 2021 08:18 am
बड़ी खबरें
View Allपाली
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
