26 जनवरी 2026,

सोमवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

पाली

VIDEO : पार्षद व सफाई जमादार के विवाद ने पकड़ा तुल, कर्मचारियों ने परिषद के गेट पर लगाया ताला

Sanitation Workers Protest in Pali : सफाई कर्मचारियों का आरोप है कि पार्षद ने दो दिन पहले सफाई जमादार को अपशब्द कहे। जबकि पार्षद व उसके क्षेत्रवासियों का कहना है कि जमादार को वार्ड में सफाई करने का ही कहा गया था।

Google source verification

पाली

image

Suresh Hemnani

Jun 01, 2023

Sanitation Workers Protest in Pali : पाली नगर परिषद के सफाई कर्मचारियों ने गुरुवार को हड़ताल कर दी। नगर परिषद के कर्मचारियों ने भी हड़ताल कर परिषद के द्वार पर ताला जड़ दिया। किसी व्यक्ति को परिषद भवन में प्रवेश नहीं करने दिया गया। सफाई कर्मचारियों की हड़ताल के कारण शहर की सफाई व्यवस्था चरमरा गई।

नगर परिषद के सफाई जमादार व वार्ड संख्या 26 के पार्षद के बीच विवाद हो गया था। इससे नाराज सफाई कर्मचारियों ने दो दिन पहले सूरजपोल पर विरोध प्रदर्शन किया। इसके बाद 31 मई को जिला कलक्टर व आयुक्त को ज्ञापन देकर हड़ताल की चेतावनी दी थी। इसी के चलते सफाई कर्मचारी सुबह नगर परिषद में एकत्रित हुए। उधर, नगर परिषद के वरिष्ठ लेखाकार व सहायक अभियंता को निलम्बित करने की सूचना पर परिषद के कार्मिक भी कार्य बंद कर सफाई कर्मचारियों के साथ हड़ताल में शामिल हो गए। परिषद के मुख्य द्वार पर ताला लगा दिया। इस दौरान फेडरेशन अध्यक्ष बादलसिंह मेड़तिया, अखिल भारतीय सफाई महदूर संघ जिलाध्यक्ष देवाराम ढंजा, नगर अध्यक्ष भोजुमल अदिवाल, स्वास्थ्य निरीक्षक जगाराम गुजराती, द्वारकाप्रसाद जावा के साथ कई लोग मौजूद रहे।

रैली के रूप में पहुंचे कलक्ट्रेट
जिला नगर पालिका कर्मचारी फेडरेशन के तत्वावधान में परिषद के कार्मिक और सफाई कर्मचारियों ने नगर परिषद में प्रदर्शन किया। वहां से रैली के रूप में कलक्ट्रेट पहुंचे। वहां नारे लगाकर रोष जताया और जिला कलक्टर के बाहर आकर ज्ञापन लेने की मांग पर अड़ गए। उनके नहीं आने पर ज्ञापन डिस्पेच शाखा में देकर वापस परिषद लौट आए।

वार्ता नहीं हुई सफल
सफाई कर्मचारियों व नगर परिषद कार्मिकों से वार्ता के लिए दोपहर में जिला प्रशासन की ओर से एक अधिकारी को भेजा गया। उन्होंने कार्मिकों से समझाइश का प्रयास किया, लेकिन वार्ता सफल नहीं हुई। कर्मचारियों ने शुक्रवार को भी हड़ताल जारी रखने की चेतावनी दी। इसके साथ ही शनिवार को सीएम के पाली आने पर विरोध जताने की भी बात कही।

यह रखी मांगे
-सफाई जमादार से अभद्र व्यवहार व भाषा का उपयोग करने वाले पार्षद के खिलाफ कार्रवाई की जाए।

-नगर परिषद में वर्ष 2018 के नियुक्त सफाई कर्मचारियों को मूल पद पर लगाया जाए।
सफाई कर्मचारियों को समय पर वेतन दिया जाए।

-वरिष्ठ लेखाकार कैलाशचंद्र शर्मा व सहायक अभियंता मनीष आत्रे सहित अन्य कार्मिकों के खिलाफ प्रस्तावित निलम्बन की कार्रवाई नहीं की जाए।

-सफाई कर्मचारियों को सफाई के लिए ठेले व अन्य उपकरण उपलब्ध करवाएं जाए।