7 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

कांग्रेस संगठन चुनाव को लेकर फिर उठा विवाद, कांग्रेस के निवर्तमान जिलाध्यक्ष ने दिया ये बड़ा बयान

- डीआरओ ने ली बैठक, कार्यप्रणाली पर निवर्तमान जिलाध्यक्ष चाड़वास ने उठाए सवाल

2 min read
Google source verification

पाली

image

Suresh Hemnani

May 24, 2022

कांग्रेस संगठन चुनाव को लेकर फिर उठा विवाद, कांग्रेस के निवर्तमान जिलाध्यक्ष ने दिया ये बड़ा बयान

कांग्रेस संगठन चुनाव को लेकर फिर उठा विवाद, कांग्रेस के निवर्तमान जिलाध्यक्ष ने दिया ये बड़ा बयान

Congress Organization Election 2022 in Rajasthan : पाली। कांग्रेस संगठनात्मक चुनाव के लिए नियुक्त जिला निर्वाचन अधिकारी (डीआरओ) अजीतसिंह हडियोल तथा प्रदेश सचिव एवं संगठन प्रभारी पाली ज़िला कांग्रेस कमेटी निम्बाराम गरासिया मंगलवार को पाली पहुंचे। इस दौरान कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेताओ, पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर कांग्रेस संगठन के चुनाव एवं पार्टी की मजबूती को लेकर चर्चा की। उन्होंने राजीव गांधी स्मृति भवन ज़िला कांग्रेस कार्यालय पाली में संगठन चुनाव के तहत बैठक ली। लेकिन डीआरओ के दौरे को लेकर कांग्रेस के ही निवर्तमान जिलाध्यक्ष चुन्नीलाल चाड़वास ने सवाल उठाए है। चाड़वास का कहना है कि पार्टी निर्देश के अनुसार डीआरओ को किसी नेता के घर नहीं जाना चाहिए था, लेकिन डीआरओ अपने पाली दौरे के दौरान कई कांग्रेस नेताओं के घर गए, यह गलत है। ऐसी कार्यप्रणाली से पार्टी संगठन के निष्पक्ष चुनाव नहीं हो सकते। उन्होंने कहा कि उन्होंने इस सम्बंध में पार्टी मुख्यालय को अवगत करवा दिया। साथ ही पाली के लिए नया डीआरओ लगाने की मांग की।

इधर, डीआरओ ने ली बैठक, बोले- कर सकते है जिलाध्यक्ष की दावेदारी
पीसीसी सचिव एवं पाली जिला संगठन प्रभारी निम्बाराम गरासिया ने बताया कि जिला निर्वाचन अधिकारी हडियोल ने कांग्रेस भवन में जिले भर से आए हुए कांग्रेसजनों से मुलाकात की और उनकी राय जानी। जिले के वरिष्ठ नेताओ से मिलकर पार्टी के संगठनात्मक चुनाव को लेकर चर्चा की। कांग्रेस कार्यकर्ताओ की उपस्थिति में आयोजित बैठक में डीआरओ अजीत सिंह ने कहा कि जो भी जिलाध्यक्ष के लिए अपनी दावेदारी जताना चाहता है, वह उनके पास दावेदारी कर सकते हैं। संगठन प्रभारी नीम्बाराम गरासीया ने कहा कि जो भी कांग्रेस जन जिलाध्यक्ष के अपनी दावेदारी व अपनी बात कहना चाहे कह सकते है, लिख कर दे सकते हैं।

इस अवसर पर पूर्व सांसद बद्रीराम जाखड़, वरिष्ठ कांग्रेस नेता केवलचंद गुलेच्छा, पूर्व संसदीय सचिव दिलीप चौधरी, पाली विधानसभा चुनाव प्रत्याशी महावीरसिंह राजपुरोहित सुकरलाई, पूर्व जिलाध्यक्ष अज़ीज़ दर्द, सेवादल प्रदेश उपाध्यक्ष मोहन हटेला, पूर्व विधायक भीमराज भाटी, हरिशंकर मेवाड़ा, मोटू भाई, भूराराम सीरवी, रतन जणवा, मेहबूब टी, जीवराज बोराणा, सेवादल जिलाध्यक्ष प्रकाश चौधरी, महिला जिलाध्यक्ष ऐश्वर्या सांखला, प्रकाश सांखला, दुर्गासिंह राठौड़, भंवर राव, यशपालसिंह कुम्पावत, अभिमन्यु सिंह फालना, सुमेरसिहं मनवार, करणसिंह चाणोद, जसाराम राठौड़, अल्ताफ राजा सहित कई कांग्रेस जन उपस्थित थे।