लापता महिला का शव कुएं में मिला
सोजत। बगड़ी थाना क्षेत्र के रायरा खुर्द गांव से लापता महिला का शव कुएं में मिला। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस के अनुसार रायरा खुर्द निवासी कुकीदेवी गुर्जर (40) पत्नी देवाराम, जिसकी मानसिक हालत ठीक नहीं थी। एक दिन पूर्व वह घर से बिना बताए निकल गई। सोमवार को उसका शव कुएं में मिला। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। शव को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।