
शराबी पति ने गुस्से में खुद के घर में ही लगाई आग, सामान जला
पाली। शहर के रामदेव रोड क्षेत्र में गुस्साए पति ने अपने घर में आग लगाकर घरेलू सामान सहित एक स्कूटी जला दी। घटना की जानकारी पर रामदेव रोड चौकी प्रभारी मौके पर पहुंचे। जब तक पति घर से फरार हो चुका था।
जानकारी के अनुसार खेतारामजी की प्याऊ रामदेव रोड निवासी श्रवण जोशी, जो आए दिन शराब पीकर अपने घर में उत्पात मचाता रहता है। बीती रात शराब के नशे में उसने अपनी पत्नी के साथ मारपीट करते हुए घर में आग लगा दी। उसने घर के बाहर खड़ी स्कूटी को भी जला डाला। स्कूटी में आग लगते देख बड़ी संख्या में मोहल्ले के लोग जमा हुए।
उन्होंने अपने स्तर पर स्कूटी पर आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक स्कूटी पूरी तरह जल चुकी थी। सूचना पर रामदेव रोड चौकी प्रभारी नारायणराम ने मौके पर पहुंचे। नशे में धुत पति श्रवण जोशी फरार हो गया था। मोहल्लेवासियों ने बताया कि पूर्व में भी कई बार घरेलू सामान तोडऩे के साथ मकान को भी तोड़ चुका है।
Published on:
05 Aug 2021 08:19 pm
