
सीवरेज कंपनी की लापरवाही की बदौलत घायल बुजुर्ग को गुजरात के अस्पताल में कटवाना पड़ा पांव
माउंट आबू. बुनियादी सुविधाओं को लेकर संघर्षरत सालगांव के एक परिवार पर अब सीवरेज कम्पनी का कहर टूट पड़ा है। एक दिन पूर्व सालगांव निवासी बुजुर्ग भीमाराम को सीवरेज कंपनी की हाइड्रो क्रेन ने अपनी चपेट में लेने से वह गम्भीर घायल हो गया। पांव बुरी तरह कुचल गया। सीवरेज कंपनी की लापरवाही के कारण पांव पुरी तरह कुचलने से पालनपुर के मेवाड़ा हॉस्पिटल में ङ्क्षजदगी और मौत के बीच संघर्ष करने वाले इस बुजुर्ग को बचाने के लिए उसका पांव आखिरकार रविवार को काटने के लिए चिकित्सकों को बाध्य होना पड़ा। इतना ही नहीं, दाहिने पांव, पीठ व मुंह पर कई जगह फ्रैक्चर हो गया है। बुजुर्ग के अस्पताल में दर्द के कारण चिल्लाने की आवाज से कोहराम-सा मच गया। उधर, उसे चपेट में लेने वाला क्रेन चालक फरार है। जबकि, पुलिस ने हाइड्रो क्रेन को अपने कब्जे में ले रखा है। रिपोर्ट के लिए पुलिस परिजनों का इंतजार कर रही है। हालांकि सीवरेज कंपनी द्वारा इस बुजुर्ग का इलाज करवाया जा रहा है, पर क्या यह पर्याप्त है। शहर में सीवरेज कंपनी की ओर से आए दिन ऐसी घटनाओं को अंजाम देने पर प्रशासन भी
मौन है।
ठेकेदार के लोग धमका रहे हैं परिजनों को
उधर, पालनपुर के निजी अस्पताल में घायल बुजुर्ग के परिजनों को ठेकेदार के आदमियों द्वारा धमकाने का मामला सामने आया है। बुजुर्ग भीमाराम के पोते मादाराम ने बताया कि कंपनी के दो व्यक्ति शनिवार को यहां अस्पताल आए और एक दिन की दवाइयों के लिए अस्पताल में पैसे जमा करवा कर चले गए। दूसरे दिन का पैसा अभी बकाया है और अस्पताल प्रशासन द्वारा परिजनों से पैसे मांगे जा रहे हैं। परिजनों की ओर से उन्हें फोन करने पर वे लोग परिजनों को ही धमका रहे हैं। परिजनों ने बताया कि उनके पास खाने के ही पैसे नहीं हैं तो इलाज कहां से करवाएंगे।
पीडब्ल्यूडी की सडक़ें हो रही हैं खराब, रूकवाया कार्य
पूरी तरह से बेलगाम हुए सीवरेज कंपनी के कर्मचारियों द्वारा शहर की सडक़ों को पूरी तरह से उखाड़ा जा रहा हैं। जगह-जगह खड्डे करने व चट्टाने तोडऩे से शहर की सडक़ों के बुरे हाल हैं। रविवार को सीवरेज कंपनी द्वारा हिटाची मशीन सडक़ पर चलाने व चट्टान तोडऩे के मामले में पीडब्ल्यूडी के एईएन संचेती मौके पर पहुंचे और कार्य को रूकवा कर मशीन को सडक़ पर चलाने की बजाय लोड़ कर ले जाने के लिए पाबंद किया। बावजूद इसके पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों के निकलने के बाद मशीन फिर बेरोकटोक चलती रही।
इन्होंने बताया.. मेरे दादाजी का एक पांव काट दिया गया है। शरीर के कई भागों में फ्रैक्चर हैं। इलाज के लिए ठेकेदार के आदमी अस्पताल में एक दिन का पैसा देकर जाने के बाद वापस नहीं आए। हमारे पास खाने के लिए भी पैसे नहीं हैं। हम फोन कर रहे हैं तो उल्टा हमें ही धमकाया जा रहा है।
मादाराम, घायल बुजुर्ग का पोता
गरीब को कहीं पर भी न्याय नहीं मिलता। इस परिवार के पास इलाज के लिए भी पैसा नहीं है। हम ठेकेदार से आग्रह कर रहे हैं कि इलाज के लिए पैसे दें। नहीं देगा तो समाज पैसे एकत्रित कर इलाज करवाएगा। बड़े लोगों के साथ घटना होती तो सब मदद करते हैं, पर गरीब की कोई नहीं सुनता।
राजकुमार, सरपंच, भील समाज, माउंट आबू
&घायल का बयान लेने के लिए हमारी टीम पालनपुर गई है। बयान लेने के बाद मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू की जाएगी। चालक की तलाश जारी है। हाइड्रो क्रेन हमारे कब्जे में है।
किशोर भाटी, एसएचओ, माउंट आबू
बुजुर्ग का एक पैर काट दिया है। वैसे दूसरा पैर भी डेमेज हैं। नाक, सर, गाल सहित शरीर के कई हिस्सों में फैक्चर हैं। कम से कम 15 दिन तक अस्पताल में रहना पड़ेगा। हालत गंभीर है। पूरी तरह ठीक होने में बहुत लम्बा समय लगेगा।
डॉ. उमंग वैष्णव, अस्पताल, पालनपुर
नगरपालिका की मॉनिटङ्क्षरग नहीं होने से ठेकेदार बेलगाम हो चुके हैं। कल मैं नक्की लेक के पास मौके पर पहुंचा था। गौरव पथ को खोदने का मैंने विरोध किया। एक प्रॉपर्टी के लिए गौरव पथ खोदकर लाइन डालना गलत है। वे अपनी मिनी एसटीपी भी लगा सकते हैं।
सुनील आचार्य, नेता प्रतिपक्ष, नगर पालिका
सारी सडक़ें नगरपालिका के अधीन हैं। लम्बे समय से सीवरेज कंपनी द्वारा खड्डे खोद कर सडक़ें बिगाड़ी जा रही हैं। मैंने आज हिटाची मशीन को भी रुकवाई है। पूर्व में बैठकों में भी मैंने मुद्दा उठाया था। मामला एसडीएम साहब के भी नोटिस में लाएंगे।
संजीव संचेती, एईएन, पीडब्ल्यूडी
Published on:
11 Apr 2022, 2:06 AM IST
बड़ी खबरें
View Allपाली
राजस्थान न्यूज़
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.