28 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

किसानों के कारण आर्थिक तंत्र मजबूत : सांसद

राजसमंद सांसद दीयाकुमारी ने कहा कि भारत को आत्मनिर्भर बनाना है तो हमें किसान के हितों का ध्यान रखना होगा। भारत अन्नदाताओं पर निर्भर रहने वाला कृषि प्रधान देश है। किसानों के कारण ही भारत का आर्थिक तंत्र सुदृढ़ है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

पाली

•

image

Vivek Varma

•

Updated: 25 Nov 2019, 7:05 AM IST

pali

किसानों के कारण आर्थिक तंत्र मजबूत : सांसद

जैतारण . राजसमंद सांसद दीयाकुमारी ने कहा कि भारत को आत्मनिर्भर बनाना है तो हमें किसान के हितों का ध्यान रखना होगा। भारत अन्नदाताओं पर निर्भर रहने वाला कृषि प्रधान देश है। किसानों के कारण ही भारत का आर्थिक तंत्र सुदृढ़ है।
यह बात उन्होंने निम्बोल, रामावास कलां व राबडिय़ावास में आयोजित उदघाटन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में कही। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने किसान हितों की कई योजनाओं संचालित की है। इन योजनाओं का किसानों को अधिकाधिक लाभ उठाना चाहिए। विधायक अविनाश गहलोत ने कहा क्षेत्र में विकास की सर्वोपरि है। निम्बोल में सरपंच मदनसिह उदावत, राबडिय़ावास में सरपंच नीलम कंवर व रामावास में सरपंच केवलराम माली, लौटोती में सरपंच प्रहलाद सरगरा, उप सरपंच कप्तानसिंह उदावत, प्रधान रसाल कंवर आदि ने स्वागत किया। राबडिय़ावास में अंबुजा सीमेंट फाउंडेशन की ओर से विद्यालय परिसर में प्रार्थना स्थल के उदघाटन एवं माली समाज की गंगा प्रसादी में सम्मिलित हुई।
नवनिर्मित किसान सेवा केन्द्र का लोकार्पण
बाबरा . राजसमंद सांसद दीया कुमारी, जैतारण विधायक अविनाश गहलोत के आतिथ्य में रविवार को बाबरा में नवनिर्मित किसान सेवा केन्द्र सहविलेज नॉलेज सेंटर व भू-अभिलेख सूचना केन्द्र का लोकार्पण किया। समारोह में सांसद दीया कुमारी ने कहा कि ग्रामीणों की समस्याओं का समाधान प्राथमिकता से किया जाएगा। उन्होंने केंद्र की कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। जैतारण विधायक अविनाश गहलोत ने विकास में कोई भेदभाव नहीं करने की बात कही। इससे पहले समारोह में सरपंच मधुकंवर व समाजसेवी देवेन्द्रसिंह गोपालपुरा के नेतृत्व में अतिथियों का बहुमान किया। कार्यक्रम में बाबरा सरपंच मधुकंवर, भाजपा मण्डल अध्यक्ष देवेन्द्रसिंह गोपालपुरा, उपसरपंच कप्तानसिंह, पूर्व पंचायत समिति सदस्य सत्यनारायण टेलर, युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष सागर सोनी, समाजसेवी किशनसिंह गोपालपुरा,जगदीश प्रसाद टेलर, धीरेन्द्रसिंह, कनिष्ठ अभियंता राजेन्द्र कुमावत, निहाल सिंह, त्रिभुवन सिंह सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।
ग्रामीणों ने ज्ञापन सौप, गिनाई समस्याएं
क्षेत्र में कृषि के लिए थ्री फेज बिजली की आपूर्ति आठ घण्टे करने, पशु चिकित्सक का पद भरवाने, पंचायत पुनर्गठन में गोपालपुरा गांव को पुन: बाबरा पंचायत में शामिल करने सहित कई मुद्दों पर ग्रामीणों ने सांसद को ज्ञापन सौंपकर समस्या समाधान की मांग रखी।