
शादी का झांसा देकर आठ लाख रुपए हड़पे, सगाई का नाटक भी किया, आरोपी गिरफ्तार
पाली/सादड़ी। शादी का झांसा देकर आठ लाख रुपए हड़पने के मामले में पाली जिले के सादड़ी थाने की पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। फिलहाल उससे पूछताछ जारी है।
सादड़ी थानाधिकारी सूरजाराम जाखड़ ने बताया कि 12 अगस्त को गौतमसिंह पुत्र हिरसिंह राजपुरोहित निवासी सिन्दरली मामला दर्ज करवाया था कि उसके बड़े भाई महेन्द्र की सगाई के लिए उसने देवीलाल पुत्र गणेशलाल ब्राह्माण निवासी टीकर पुलिस थाना आमेट जिला राजसमन्द से बात की। देवीलाल ने अपनी भाणजी के साथ करवाने का कहकर उससे आठ लाख रुपए ले लिए।
उसे विश्वास दिलाने के लिए सगाई करवाने का नाटक भी रचा। जब परिवादी ने आरोपी देवीलाल को शादी करवाने का कहा तो वह लॉकडाउन में इसे टालता रहा। वर्ष 2019 से देवीलाल ने अपना मोबाइल बंद कर दिया और रुपए लेकर फरार हो गया था। जिसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। पुलिस ने आरोपी देवीलाल को गिरफ्तार कर लिया।
Published on:
15 Sept 2021 08:39 pm
बड़ी खबरें
View Allपाली
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
