
पाली. हमारे यहां अंग्रेजी का प्रचलन पूरी तरह अस्तित्व में नहीं आ पाया। यह बात अलग है कि इंग्लिश अब एक नई भाषा स्थापित हो रही है और प्रगतिशील लोगों ने इसका नामकरण हिंग्लिश कर दिया है। तकनीकी क्रांति के इस दौर में सोशियल मीडिया से लेकर बातचीत तक के लहजे में इंग्लिश का दूसरा वर्जन ‘हिंग्लिश’ सिर चढकऱ बोल रहा है। अंग्रेजी के बढ़ते प्रचलन ने स्कूलों से लेकर अधिकांश शिक्षण संस्थाओं को अंग्रेजियत बना दिया है। हालत यह है कि घरों में आम बोलचाल की हिन्दी में भी अब अंग्रेजी शब्दों का शुमार होने लगा है। इसके बावजूद आज भी शुद्ध इंग्लिश बोलने में हमारे यहां के लोगों में हिचक है। इसे कैसे दूर कर सकते हैं यह बताया अंग्रेजी के विशेषज्ञों ने...
स्टेटस सिंबल
हिन्दी की जगह अंग्रेजी अब स्टेटस का एक हिस्सा बन गई है। अंग्रेजी के बड़े साहित्यकार विलियम शेक्सपीयर के जन्मदिन 23 अप्रेल को संयुक्त राष्ट्र ने वर्ष 2010 में अंग्रेजी भाषा दिवस घोषित किया था। इसके बाद संयुक्त राष्ट्र की भाषाओं में शामिल पांच भाषाओं में इजाफा हो गया।
अंग्रेजी बन गई जीवन पद्धति
अंग्रेजी जो वर्तमान आधुनिक युग की न केवल एक भाषा बल्कि हमारे देश में एक क्लास, एक कल्चर व जीवन पद्धति बन चुकी है। इस भाषा ने कई भेद समाप्त कर दिए हैं। आज युवा, गृहिणी, व्यापारी, विद्यार्थी यहां तक कि ग्रामीण व बुजुर्ग भी अंग्रेजी बोलने व सीखने की जिज्ञासा रखते हैं। इसे बोलना शान समझते हैं। पिछले 20 वर्षों में हमारे क्षेत्र में भी अंग्रेजी का अध्ययन व अध्यापन बढ़ा है। हालांकि पश्चिमी राजस्थान अंग्रेजी भाषा के लिहाज से पिछड़ा माना जाता रहा, लेकिन अब ऐसा नहीं है।
नेट व मोबाइल से ले सहयोग : राजेन्द्र आर्य, अध्यापक
-अंग्रेजी बेहद आसान व रुचिकर भाषा है। इससे भय नहीं होना चाहिए।
-नेट व मोबाइल पर अनगिनत स्पीकिंग एप्स हैं, जिनसे अंग्रेजी सीख सकते हैं।
-शब्द कोष बढ़ाने के लिए इंग्लिश न्यूज़ देखने के साथ पत्र-पत्रिकाओं का सहारा लेना चाहिए।
-बेसिक ग्रामर की जानकारी लें।
-कभी ये मान कर नहीं चले कि आपसे गलती हो गई तो अपमान हो जाएगा।
रुचि करनी होगी पैदा : राकेश बाबू यादव, अध्यापक
-अंग्रेजी की हिचक को दूर करने के लिए सबसे पहले इसमें हिचक को दूर करना होगा।
-अंग्रेजी के शब्दकोष को बढ़ाने के लिए रोजाना दस से बीस शब्द याद करने होंगे।
-अंग्रेजी की पत्र-पत्रिकाएं आदि पढऩे होंगे।
-बोलचाल में अधिक से अधिक अंग्रेजी का उपयोग करना होगा।
Published on:
23 Apr 2018 03:53 pm
बड़ी खबरें
View Allपाली
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
