30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सात दिन पहले किसान की मौत, अब हत्या का संदेह, थाने पहुंचे ग्रामीण

सादड़ी . सात दिन पूर्व सिन्दरली गांव के खेत पर बने पानी टांके में किसान का शव मिलने के मामले में रविवार को चौधरी समाज के लोगों ने हत्या का संदेह जताते हुए निष्पक्ष जांच की मांग की।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

पाली

•

image

Satyadev Upadhaya

•

Updated: 23 Dec 2019, 2:22 AM IST

सात दिन पहले किसान की मौत, अब हत्या का संदेह, थाने पहुंचे ग्रामीण

सात दिन पहले किसान की मौत, अब हत्या का संदेह, थाने पहुंचे ग्रामीण

सादड़ी . सात दिन पूर्व सिन्दरली गांव के खेत पर बने पानी टांके में किसान का शव मिलने के मामले में रविवार को चौधरी समाज के लोगों ने हत्या का संदेह जताते हुए निष्पक्ष जांच की मांग की। वे बड़ी संख्या में एकत्रित होकर प्रदर्शन करने थाने पहुंचे। यहां थानाधिकारी परविंदर कौर की समझाइश के बाद वे शांत हो गए। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

जानकारी के अनुसार गत रविवार को सिंदरली गांव में खेत में बने एक पानी के बड़े टांके में मोरखा निवासी समाराम पुत्र इंदा राम चौधरी का शव मिला था। समाराम सिन्दरली गांव में काश्त से खेती करता है। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सुपुर्द कर मर्ग दर्ज किया था। रविवार को इस मामले में मृतक के परिजन व समाज के लुम्बाराम, हीराराम, मदनलाल, दूदाराम, लालाराम, चुन्नीलाल, ओटाराम, मगाराम, घीसूलाल, धन्नाराम सहित जणवा चौधरी समाज के लोग हत्या का संदेह जताते हुए सादड़ी थाने पहुंचे। यहां जांच पर सवाल खड़े किए। वे आक्रोशित दिखे। इस पर थानाधिकारी परविंदर कौर ने उनसे समझाइश कर निष्पक्ष जांच का आश्वासन दिया। साथ ही मेडिकल रिपोर्ट के आने की बात कही। इस पर ग्रामीण शांत हो गए।