16 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बेखौफ बजरी माफिया: यहां बजरी से भरे डंपर की टक्कर से बाइक सवार की मौत, ग्रामीणों का धरना-प्रदर्शन, कस्बा बंद

मृतक के परिजनों व ग्रामीणों ने शव को राजमार्ग पर रखकर किया धरना-प्रदर्शन, मृतक को मुआवजा व दोषियों की गिरफ्तारी की मांग

2 min read
Google source verification

पाली

image

Suresh Hemnani

Jun 08, 2025

बेखौफ बजरी माफिया : यहां बजरी से भरे डंपर की टक्कर से बाइक सवार की मौत, ग्रामीणों का धरना-प्रदर्शन, कस्बा बंद

हादसे के बाद शव को राजमार्ग पर रख धरना-प्रदर्शन करते मृतक के परिजन व ग्रामीण।

निमाज (पाली)। ब्यावर जिले के निमाज क्षेत्र में बजरी माफिया बेखौफ हैं। कस्बे में रविवार सुबह राजमार्ग पर बजरी से भरे एक डंपर ने बाइक सवार को टक्कर मार दी, जिससे बाइक चालक की मौत हो गई। घटना को लेकर परिजन व ग्रामीण आक्रोशित गए। ग्रामीणों ने टेंट लगाकर शव को राजमार्ग से निमाज को जोड़ने वाले मार्ग के बीच रखकर प्रदर्शन शुरू कर दिया।

पुलिस के अनुसार बेरा भोमावतों का रवाला निमाज निवासी सब्जी विक्रेता मल्लाराम (45) पुत्र रामाराम कुमावत रविवार सुबह करीब निमाज से सब्जी लेने जा रहा था। बर मार्ग पर बोड़ियों में बेरे से बाहर निकल रहे अवैध बजरी से भरे डंपर ने उसे चपेट में ले लिया। टक्कर इतनी भीषण थी कि उसकी मौके पर मौत हो गई। सूचना पर मौके पर लोगों का जमावड़ा लग गया। डंपर चालक के भाग जाने पर आक्रोशित लोगों ने राजमार्ग पर टेंट लगाकर शव रख धरना प्रदर्शन शुरू किया। सूचना पर एएसपी भूपेंद्र, उपखंड अधिकारी रवि प्रकाश, पुलिस उपाधीक्षक सत्येंद्र सिंह ने समझाइश की, लेकिन ग्रामीण नहीं मांगे। ग्रामीणों ने अपनी पांच सूत्री मांगें नहीं माने जाने तक धरना प्रदर्शन की चेतावनी दी।

ग्रामीणों ने ये रखी पांच मांगें

ग्रामीणों ने वाहन चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाकर दुर्घटना करने का मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार करने, अवैध बजरी माफिया भैराराम के विरुद्ध अवैध बजरी स्टॉक करके अवैध बजरी परिवहन करने, अवैध खनन का अलग से मुकदमा दर्ज कर वाहन, जेसीबी,कारें ,ट्रैक्टर व डंपर जब्त कर कानूनी कार्रवाई करने, बजरी माफिया की अवैध संपत्ति नष्ट करने, मृतक मलाराम के परिजनों को एक करोड़ का मुआवजा एवं परिवार सदस्य को सरकारी नौकरी की मांग की।

पुलिस से भिड़े ग्रामीण

घटनास्थल के सामने पालड़िया के बेरे पर भैराराम पालड़िया की ओर से किए बजरी के अवैध स्टॉक की ग्रामीणों ने वीडियो बनाने एवं फाटक के अन्दर प्रवेश को लेकर ग्रामीणों एवं पुलिस में धक्का मुक्की व झड़प भी हुई। ग्रामीण स्टॉक अवैध बजरी को लेकर कार्रवाई की मांग कर रहे थे।

शव को मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में ले जाने की चेतावनी

शव को सड़क पर रखकर प्रदर्शन कर रहे ग्रामीणों ने कलक्टर को मौके पर बुलाने की मांग की। धरनास्थल पर मौजूद योगी लक्ष्मण नाथ ने कलक्टर से बात कर धरनास्थल पर आने की बात की। उन्होंने कलक्टर से मौके पर नहीं आने पर सोमवार को शव ग्रामीणों के साथ मुख्यमंत्री के प्रस्तावित दौरे के समय ले लाने की चेतावनी दी।

दो लाख की मौके पर ही सहायता

प्रवासी निमाज निवासी नरसिंह व्यास पुत्र जयनारायण व्यास ने मौके पर पहुंचकर मृतक मल्लाराम के परिजनों को दो लाख रुपयों की नकद सहायता राशि सौंपी। व्यापार संघ अध्यक्ष घेवरचन्द कुमावत ने उपस्थित लोगों से मृतक परिवार के यथासंभव मदद की अपील की।

निमाज के बाजार बंद

सूचना पर व्यापार संघ के आह्वान पर व्यापारियों ने अपने प्रतिष्ठान बंद कर दिए। व्यापारी धरनास्थल पहुंचे। व्यापारियों ने दोषियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं होने तक बाजार बंद रखने की चेतावनी दी।

सैकड़ों ग्रामीणों का जमावड़ा

राजमार्ग पर शव के साथ परिजनों के साथ सैकड़ों ग्रामीण प्रदर्शन कर रहे हैं। धरनास्थल पर भाजपा प्रदेश मंत्री डॉ. महेन्द्र कुमावत, योगी लक्ष्मणनाथ, पूर्व सरपंच भगवतीसिंह उदावत, व्यापार संघ अध्यक्ष घेवरचन्द कुमावत, किशोर चौधरी, गोविंदराम अडानीया, किशोर चौधरी, शिवराम एकलिया, श्रवण जांगिड़, भागीरथ कुमावत, महेन्द्र कुमावत समेत सैकड़ों ग्रामीण कार्रवाई की मांग कर रहे है।