23 मार्च 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Flag march : यहां निष्पक्ष व भय मुक्त चुनाव को लेकर निकाला फ्लैग मार्च

पुलिस की तरफ से फ्लैग मार्च सुरजपोल चौराहा से रवाना हुआ जो शहर के भीतरी मार्गो से होते हुए पुलिस अधीक्षक कार्यालय पर पंहुचा।

less than 1 minute read
Google source verification
Flag march : निष्पक्ष व भय मुक्त चुनाव को लेकर निकाला गया फ्लैग मार्च

Flag march : निष्पक्ष व भय मुक्त चुनाव को लेकर निकाला गया फ्लैग मार्च

आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर जिला पुलिस अलर्ट मोड पर हैं। चुनाव के दौरान सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद रहे इसके लिए पुलिस की तरफ से सभी उपाय किए जा रहे हैं। मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग बिना किसी डर व भय के निष्पक्ष रुप से कर सकें। इसके लिए पुलिस प्रशासन की तरफ से सभी माकूल प्रबंध किए जा रहे हैं। शनिवार सुबह पाली शहर में सुरजपोल चौराहा से एसपी कार्यालय तक उपखंड मजिस्ट्रेट अशोक कुमार, पाली शहर उप पुलिस अधीक्षकजितेन्द्रसिंह राठौड़, कोतवाली थानाधिकारी अनिल कुमार विश्नोई की अगुवाई में पुलिस व बीएसएफ के जवानों ने फ्लैग मार्च कर भय मुक्त मतदान करने का संदेश दिया। पुलिस की तरफ से फ्लैग मार्च सुरजपोल चौराहा से रवाना हुआ जो शहर के भीतरी मार्गो से होते हुए पुलिस अधीक्षक कार्यालय पर पंहुचा। जहां पुलिस के अधिकारियों ने पुलिस जवानों को चुनाव के तहत चौकसी के साथ नौकरी करने की बात कही और सुरक्षा के लिए बेहतर ढंग से निगरानी रखने के निर्देश दिए गए।